लेटेस्ट न्यूज़

December, 2022

  • 6 December

    शीतकालीन सत्र में विपक्ष महंगाई, सरकारी एजेंसियों के दुरुपयोग को लेकर रहेगा मुखर

    नयी दिल्ली (एजेंसी/वार्ता): संसद के शीतकालीन सत्र के लिए विपक्ष ने सरकार को महंगाई, सरकारी एजेंसियों के दुरुपयोग, भारत-चीन सीमा मुद्दे को लेकर घेरने की तैयारी की है और दोनों सदनों में विपक्ष को अधिक समय देने की मांग की है। लोकसभा में सदन के उपनेता रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में संसद के पुस्तकालय भवन में हुई सर्वदलीय …

  • 6 December

    केंद्रीय एजेंड़ी तूफान की आशंका वाले राज्यों की मदद के लिए तैयार: कैबिनेट सचिव राजीव गाबा

    नयी दिल्ली (एजेंसी/वार्ता): कैबिनेट सचिव राजीव गाबा ने बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान की आशंका से प्रभावित होने वाले राज्यों तथा केन्द्र शासित प्रदेशाें को आश्वस्त किया है कि जरूरत पड़ने पर सभी केन्द्रीय एजेन्सी उनकी हर संभव मदद के लिए तैयार हैं। गाबा ने मंगलवार को यहां राष्ट्रीय संकट प्रबंधन समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए तूफान …

  • 6 December

    मोदी सरकार के खिलाफ ‘किसान कांग्रेस’ का शुक्रवार को जंतर मंतर पर प्रदर्शन

    नयी दिल्ली (एजेंसी/वार्ता): कांग्रेस ने कहा है कि मोदी सरकार किसानों के प्रति लापरवाह बनी हुई है और उनकी समस्याओं को नहीं सुन रही है इसलिए किसान कांग्रेस शुक्रवार को यहां जंतर मंतर पर धरना देगी और प्रदर्शन करेगी। किसान कांग्रेस के अध्यक्ष सुखपाल सिंह खैरा ने मंगलवार को यह यह घोषणा करते हुए बताया कि उन्होंने किसानों की समस्याओं …

  • 6 December

    यूक्रेन ड्रोन हमले में रूस में तीन सैनिकों की मौत, रक्षा मंत्रालय ने दी जानकारी

    मास्को (एजेंसी/वार्ता): यूक्रेन ने रूस के भीतर स्थित दो सैन्य हवाईअड्डों पर सोमवार सुबह ड्रोन हमला किया, जिसमें तीन रूसी सैनिकों की मौत हो गयी और चार अन्य घायल हो गये। रूसी रक्षा मंत्रालय ने यह जानकारी दी। मंत्रालय ने एक बयान में कहा, सोवियत निर्मित जेट ड्रोन ने रूसी लंबी दूरी के विमानों को निष्क्रिय करने के प्रयास में …

  • 6 December

    अमेरिका में इस सीजन में फ्लू से रिकॉर्ड साढ़े चार हजार लोगों की मौत

    लॉस एंजिलिस (एजेंसी/वार्ता/शिन्हुआ): अमेरिका में इस मौसम में फ्लू से अब तक कम से कम 87 लाख लोग पीड़ित हुये हैं जिनमें 78,000 को अस्पताल में भर्ती किया गया और 4,500 की मौत हुई हैं। रोग नियंत्रण और रोकथाम केंद्र (सीडीसी) ने दी है। सीडीसी के मुताबिक मौसमी इन्फ्लूएंजा तेजी से फैल रहा है और पूरे देश में बढ़ता जा …

  • 6 December

    उत्तर कोरिया में दो किशोरों की सरेआम गोली मारकर हत्या, लोगों में भय का माहौल

    प्योंगयांग (एजेंसी/वार्ता): उत्तर कोरिया में फायरिंग दस्ते ने हाल ही में पड़ोसी दक्षिण कोरिया की फिल्में देखने और बेचने को घाेर ‘अपराध’ करार देते हुए दो किशोरों को सरेआम गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। समाचार पत्र ‘डेली मेल’ के अनुसार,“ चीन से लगी सीमा पर हेसन शहर में हवाई क्षेत्र में स्थानीय लोगों के सामने 16-17 वर्ष की …

  • 6 December

    अफगानिस्तान में बस विस्फोट में सात लोगों की मौत, छह अन्य घायल

    मजार-ए-शरीफ (एजेंसी/वार्ता): अफगानिस्तान के उत्तरी बल्ख प्रांत की राजधानी मजार-ए-शरीफ में मंगलवार सुबह सरकारी कर्मचारियों की एक बस में विस्फोट होने से सात लोगों की मौत हो गई और छह अन्य घायल हो गए। प्रांतीय पुलिस विभाग के प्रवक्ता मोहम्मद आसिफ वजीरी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने संवाददाताओं को बताया कि आज सुबह करीब सात बजकर 30 मिनट पर …

  • 6 December

    ट्विटर फाइल्स से सार्वजनिक हुए संदेश हानिकारकः व्हाइट हाउस

    वाशिंगटन (एजेंसी/वार्ता): अमेरिकी राष्ट्रपति का आधिकारिक निवास तथा मुख्य कार्यस्थल ‘व्हाइट हाउस’ की प्रेस सचिव कराइन जीन-पियरे ने कहा है कि ट्विटर अधिकारियों और बाइडेन प्रशासन के बीच उच्च स्तरीय मिलीभगत दिखाने वाले खुलासे देश के लिए हानिकारक सिद्ध हो सकते हैं। सुश्री जीन-पियरे ने कहा, “ ट्विटर अधिकारियों और बाइडेन प्रशासन के बीच के जो कुछ भी चल रहा …

  • 6 December

    श्रीलंका ने सांसद डायना गोमेज को ब्रिटेन का नागरिक घोषित किया

    कोलंबो (एजेंसी/वार्ता): श्रीलंका की सांसद डायना गोमेज को ब्रिटिश नागरिक घोषित कर दिया गया है। समाचार पत्र‘डेली मिरर’ ने मंगलवार को यह जानकारी दी। समाचार पत्र के अनुसार, इमिग्रेशन एंड इमिग्रेशन कंट्रोलर (ईईएमसी) ने रक्षा मंत्रालय के सचिव को बताया कि सुश्री गोमेज को ब्रिटेन नागरिकता प्राप्त है और इसलिए उन्हें श्रीलंकाई पासपोर्ट जारी नहीं किया जा सकता है। विपक्षी …

  • 6 December

    इंडोनेशिया में लगे मध्यम दर्जे के भूकंप के झटके, जान-माल का नुकसान नहीं

    जकार्ता (एजेंसी/वार्ता): इंडोनेशिया के पश्चिमी प्रांत ईस्ट जावा में मंगलवार को मध्यम दर्जे के भूकंप के झटके महसूस किये गये। मौसम विज्ञान, जलवायु विज्ञान और भूभौतिकीय एजेंसी के अनुसार स्थानीय समयानुसार दोपहर एक बजकर सात मिनट पर आये भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 6.2आंकी गयी। भूकंप का केंद्र जेम्बर रीजेंसी से 284 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में समुद्र के नीचे 10 …