लेटेस्ट न्यूज़

January, 2023

  • 3 January

    ओडिशा में एसएफएसएस लाभार्थियों को मुफ्त मिलेगा पांच किलो चावल: नवीन

    ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने कहा कि राज्य खाद्य सुरक्षा योजना (एसएफएसएस) के लाभार्थियों को जनवरी से एक वर्ष के लिए पांच किलोग्राम चावल मुफ्त प्रदान किया जायेगा। मुख्यमंत्री के निर्देश के अनुसार राज्य सरकार अब जनवरी 2023 से दिसंबर 2023 तक 12 महीनों की अवधि के लिए एसएफएसएस लाभार्थियों को पांच किलो चावल मुफ्त प्रदान करेगी। आधिकारिक सूत्रों …

  • 3 January

    कोलकाता पुलिस ने करीब 60 लाख रुपये किए बरामद

    पश्चिम-बंगाल की राजधानी कोलकाता में पुलिस के एंटी-राउडी दस्ते ने शहर के बड़ा-बाजार में कुछ ठिकानों पर छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में नकदी बरामद की है। बरामद नकदी करीब 60 लाख रुपये तक आंकी गयी है और नौ संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया है। आधिकारिक सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। सूत्रों ने बताया कि खुफिया जानकारी के …

  • 3 January

    त्रिपुरा में भाजपा घोषणा पत्र तैयार करने के लिए जनता से मांगी राय

    त्रिपुरा में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने आम लोगों के सुझावों और सरकार के कामकाज के बारे में जनता की धारणा के आधार पर चुनावी घोषणापत्र तैयार करने का फैसला किया है। पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने यहां मंगलवार को यह जानकारी दी। वीडियो-ग्राफ की सुविधाओं से सुसज्जित 30 से अधिक वाहनों को पूरे राज्य में घूमने और …

  • 3 January

    भाजपा से निष्कासित गायत्री रघुराम ने पार्टी छोड़ी

    तमिलनाडु भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पदाधिकारी पद से हटाई गयीं लोकप्रिय अभिनेत्री गायत्री रघुराम ने प्रदेश पार्टी अध्यक्ष के अन्नामलाई पर गंभीर आरोप लगाते हुए कि उनके नेतृत्व में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं, मंगलवार को पार्टी से इस्तीफा दे दिया। सुश्री गायत्री ने ट्विटर पोस्ट् में यह भी आरोप लगाया कि पार्टी में न तो महिलाओं का ‘सम्मान’ किया …

  • 3 January

    राजनाथ ने अरुणाचल में सियोम ब्रिज, 27 अन्य बुनियादी परियोजनाओं का किया उद्घाटन

    रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को संपर्क संबंधों को बढ़ावा देने की योजना के तहत अरुणाचल प्रदेश में रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण सियोम ब्रिज सहित 28 बुनियादी ढांचा परियोजनाएं राष्ट्र को समर्पित की। श्री सिंह ने आज अरुणाचल प्रदेश में सियोम नदी पर बने 100 मीटर लंबे स्टील आर्च ब्रिज का उद्घाटन किया और अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा …

  • 3 January

    कश्मीर में कड़ाके की ठंड जारी

    कश्मीर घाटी में रात के तापमान में मामूली सुधार हुआ लेकिन यहां के निवासियों को कड़ाके की ठंड से कोई राहत नहीं मिली। मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने मंगलवार को यह जानकारी दी। मौसम विभाग ने बताया कि जम्मू-कश्मीर में अगले 24 घंटे में मौसम शुष्क रहने के आसार हैं। उन्होंने बताया कि उत्तरी कश्मीर का गुलमर्ग सबसे ठंडा स्थान …

  • 3 January

    अमेरिका में कैपिटल हिल जैसा फिर हो सकता है हमला

    अमेरिका में कैपिटल पुलिस के प्रमुख थॉमस मंगर ने चेतावनी जारी की है कि 06 जनवरी, 2021 को हुए कैपिटल हमले की तरह फिर से दंगे हो सकते हैं। श्री मंगर ने एक बयान में कहा, “हमारे देश की ध्रुवीकृत स्थिति के कारण 06 जनवरी, 2021 को हुए हमले जैसा फिर प्रयास किया जा सकता है।” उन्होंने कहा,“कुछ घटना होती …

  • 3 January

    राज कुमार संतोषी की फिल्म गांधी-गोडसे एक युद्ध का टीजर रिलीज

    बॉलीवुड के जाने-माने फिल्मकार राजकुमार संतोषी की आने वाली फिल्म गांधी-गोडसे एक युद्ध का टीजर रिलीज हो गया है। राजकुमार संतोषी लंबे अरसे के बाद गांधी-गोडसे एक युद्ध फिल्म बना रहे हैं।गांधी गोडसे एक युद्ध की कहानी महात्मा गांधी और नाथूराम गोडसे की विपरीत विचारधाराओं को दिखाने वाली फिल्म है। फिल्म का निर्माण संतोषी प्रोडक्शंस के साथ पीवीआर पिक्चर्स ने …

  • 3 January

    अजय देवगन ने सिंघम अगेन की तैयारी शुरू की

    बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन ने अपनी आने वाली फिल्म सिंघम अगेन की तैयारी शुरू कर दी है। अजय देवगन और फिल्मकार रोहित शेट्टी ने सिंघम, गोलमाल फ्रेंचाइजी जैसी फिल्मों में साथ काम किया है।अजय देवगन और रोहित शेट्टी इन दिनों सिंघम फ्रेंचाइजी की अगली फिल्म सिंघम अगेन को लेकर चर्चा में है। अजय देवगन ने अपने ट्विटर हैंडल पर रोहित …

  • 3 January

    अमृत काल में हमें भारत को आधुनिक विज्ञान की विश्व का सबसे आधुनिक प्रयोगशाला बनाना है:मोदी

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अमृत काल में भारत को आधुनिक विज्ञान की विश्व की सबसे आधुनिक प्रयोगशाला बनाने के संकल्प के साथ मंगलवार को भारतीय विज्ञान कांग्रेस का उद्घाटन किया। श्री मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से महाराष्ट्र में राष्ट्रसंत तुकडोजी महाराज नागपुर विश्वविद्यालय (आरटीएमएनयू) के अमरावती रोड परिसर में आयोजित विज्ञान कांग्रेस का उद्घाटन किया। प्रधानमंत्री ने समारोह …