दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को कहा कि उनकी सरकार करदाताओं के पैसे का इस्तेमाल शिक्षा को प्राथमिकता देने के लिए कर रही है और छात्रों को देश को गौरवान्वित करना चाहिए। केजरीवाल ने पश्चिम विहार में एक सरकारी स्कूल के भवन के उद्घाटन के अवसर पर छात्रों को संबोधित करते हुए कहा, ”जब हम (आम आदमी पार्टी) …
भारत
February, 2024
-
6 February
ईडी ने ‘अवैध’ रेत खनन मामले में बिहार में जदयू विधान पार्षद की संपत्ति कुर्क की
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मंगलवार को कहा कि उसने बिहार में कथित अवैध रेत खनन मामले की अपनी धन शोधन जांच के तहत राज्य विधानपरिषद के सदस्य और जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के नेता राधा चरण साह की 26 करोड़ रुपये की दो अचल संपत्तियां कुर्क कीं। बिहार पुलिस ने ‘ब्रॉड सन कमोडिटीज प्राइवेट लिमिटेड’ और अन्य के खिलाफ भारतीय …
-
6 February
ईडी ने डीजेबी ठेके में रिश्वत के आरोपों पर केजरीवाल के निजी सहायक, अन्य के परिसरों पर छापे मारे
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने दिल्ली जल बोर्ड (डीजेबी) में कथित अनियमितताओं से जुड़ी धन शोधन की जांच के तहत दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के निजी सहायक बिभव कुमार और अन्य लोगों के परिसरों की मंगलवार को तलाशी ली। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। ऐसा आरोप है कि डीजेबी की निविदा प्रक्रिया में ”अनियमितताओं” से उत्पन्न रिश्वत को चुनावी …
-
6 February
मनसे नेता ने बाबरी मस्जिद की ईंट राज ठाकरे को उपहार में दी
महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के नेता बाला नंदगांवकर अयोध्या में बाबरी मस्जिद विध्वंस के बाद वहां से एक ईंट लेकर आए थे, जो उन्होंने मंगलवार को राज ठाकरे को उपहार में दी। नंदगांवकर ने दावा किया कि मनसे प्रमुख राज ठाकरे शिवसेना के संस्थापक बाल ठाकरे की विचारधारा के उत्तराधिकारी हैं। 16वीं सदी की इस मस्जिद को वर्ष 1992 में …
-
6 February
सिद्धरमैया का उत्तर-दक्षिण विभाजन का मुद्दा उछालना कांग्रेस नेताओं की विशेषता रही है: अमित मालवीय
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) प्रकोष्ठ के प्रभारी अमित मालवीय ने उत्तर-दक्षिण विभाजन के मुद्दे को उछालने के लिए मंगलवार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया पर निशाना साधा और कहा कि यह कांग्रेस नेताओं की विशेषता रही है जो ‘टुकड़े-टुकड़े’ गिरोह के भरोसेमंद सहयोगी हैं। मालवीय का बयान कर अंतरण और सहायता अनुदान के मामले में केंद्र …
-
6 February
राज्यों द्वारा आरक्षण के लिए एससी, एसटी में उप-वर्गीकरण के सवाल पर उच्चतम न्यायालय से सुनवाई शुरू की
उच्चतम न्यायालय ने इस कानूनी सवाल की समीक्षा मंगलवार को शुरू कर दी कि क्या राज्य सरकार को दाखिलों और सरकारी नौकरियों में आरक्षण देने के लिए अनुसूचित जातियों और अनुसूचित जनजातियों में उप-वर्गीकरण करने का अधिकार है। प्रधान न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़ की अगुवाई वाली सात सदस्यीय संविधान पीठ पंजाब अनुसूचित जाति और पिछड़ा वर्ग (सेवाओं में आरक्षण) अधिनियम, …
-
6 February
तानाशाही विकल्प नहीं हो सकती, ‘भगवा तूफान’ इसे उखाड़ फेकेंगा : उद्धव
शिवसेना-उद्धव बालासाहेब ठाकरे (शिवसेना-यूबीटी) के प्रमुख उद्धव ठाकरे ने मंगलवार को दावा किया कि महाराष्ट्र देश की दिशा तय करेगा और ”एक भगवा तूफान दिल्ली से टकराएगा तथा तानाशाही को उखाड़ फेंकेगा”। मुंबई में अपने आवास ‘मातोश्री’ में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, ”तानाशाही विकल्प नहीं हो सकती और इसे जड़ से उखाड़ फेंका जाना …
-
6 February
साहा ने त्रिपुरा में केबल चैनलों के प्रसारण पुनः शुरू कराया
त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने राज्य में बाधित केबल टेलीविजन चैनलों के प्रसारण को पुनः शुरू कराया, जो भारतीय कंपनी अधिनियम 2013 के तहत कॉर्पोरेट मामलों के मंत्रालय के तहत पंजीकरण प्राप्त न करने के कारण सोमवार को बाधित हो गया था। डॉ. साहा के हस्तक्षेप से, केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने आश्वासन दिया कि …
-
5 February
मानहानि मामले को स्थानांतरित करने की तेजस्वी यादव की याचिका पर अदालत ने आदेश सुरक्षित रखा
उच्चतम न्यायालय ने अहमदाबाद की एक अदालत में लंबित आपराधिक मानहानि के मामले को राज्य के बाहर किसी दूसरी जगह स्थानांतरित करने की राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता तेजस्वी यादव की याचिका पर सोमवार को अपना आदेश सुरक्षित रख लिया। तेजस्वी ने कथित तौर पर ‘केवल गुजराती ही ठग हो सकते हैं’ टिप्पणी की थी, जिसको लेकर वह आपराधिक …
-
5 February
धोनी की अवमानना याचिका पर पूर्व आईपीएस अधिकारी को सजा के फैसले पर शीर्ष अदालत ने रोक लगाई
उच्चतम न्यायालय ने भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की याचिका पर भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के सेवानिवृत्त अधिकारी जी संपत कुमार को दी गई 15 दिन की साधारण कारावास की सजा पर सोमवार को अंतरिम रोक लगा दी। मद्रास उच्च न्यायालय ने धोनी द्वारा दाखिल अदालत की अवमानना वाली याचिका पर आईपीएस अधिकारी को यह सजा …
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News