भारत

December, 2022

  • 23 December

    तिहाड़ जेल के पूर्व पुलिस महानिदेशक संदीप गोयल निलंबित

    नयी दिल्ली (एजेंसी/वार्ता): केन्द्रीय गृह मंत्रालय ने तिहाड़ जेल के पूर्व महानिदेशक संदीप गोयल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। मंत्रालय ने इस संबंध में बुधवार देर रात जारी आदेश में कहा है कि भारतीय पुलिस सेवा के 1989 बैच के अधिकारी के खिलाफ विभागीय कार्यवाही के मद्देनजर राष्ट्रपति ने अखिल भारतीय सेवा नियम 1969 के नियम 3 …

  • 23 December

    नोटबंदी याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट दो जनवरी को सुनाएगा फैसला

    नयी दिल्ली (एजेंसी/वार्ता): उच्चतम न्यायालय 2016 की ‘नोटबंदी’ के फैसले को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर दो जनवरी को अपना फैसला सुनाएगा। शीर्ष अदालत की वेबसाइट के अनुसार, न्यायमूर्ति एस. अब्दुल नजीर की अध्यक्षता वाली पांच सदस्यीय संविधान पीठ की ओर से न्यायमूर्ति बी. आर. गवई दो जनवरी 2023 (सोमवार) को सर्वसम्मत फैसला सुनाएंगे। न्यायमूर्ति नजीर, न्यायमूर्ति गवई, न्यायमूर्ति ए. …

  • 23 December

    कोविड महामारी अभी खत्म नहीं हुई है: नरेंद्र मोदी

    नयी दिल्ली (एजेंसी/वार्ता): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को कहा कि कोविड महामारी अभी खत्म नहीं हुई और उन्होंने अधिकारियों को विशेष रूप से अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों पर चल रहे निगरानी उपायों को मजबूत करने का निर्देश दिया। प्रधानमंत्री ने आज स्वास्थ्य बुनियादी ढांचे और रसद की तैयारियों सहित देश में कोविड-19 की स्थिति का आकलन करने के लिए एक …

  • 23 December

    केन्द्र सरकार शत प्रतिशत नागरिकों को दिलाएगी स्वास्थ्य कवर: ज्योतिरादित्य सिंधिया

    नयी दिल्ली (एजेंसी/वार्ता): केन्द्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने आज कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देश में शत प्रतिशत नागरिकों को किफायती एवं उच्च गुणवत्ता वाली स्वास्थ्य सेवाएं सुलभ कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं और बीते आठ वर्षों में इस दिशा में सरकार तेज़ गति से अग्रसर है। सिंधिया ने शुक्रवार सुबह अपने मंत्रालय में एक संवाददाता सम्मेलन में …

  • 22 December

    अदालत में हाजिर न होने पर आजम पर लगा 10 हजार का जुर्माना

    रामपुर (एजेंसी/वार्ता): उत्तर प्रदेश में रामपुर की एमपी-एमएलए अदालत ने जन्म प्रमाण पत्र मामले में हाजिर नहीं होने पर पूर्व विधायक मोहम्मद आजम खान पर दस हजार रूपये का जुर्माना लगाया है। न्याय विभाग के सूत्रों ने गुरूवार को बताया कि जन्म प्रमाण पत्र मामले में न्यायालय में हाजिर नहीं होने के चलते एमपी एमएलए कोर्ट ने आजम खान पर …

  • 22 December

    बड़ी मात्रा में हथियारों की तस्करी के आरोप में एक गिरफ्तार

    बड़वानी (एजेंसी/वार्ता): मध्यप्रदेश के बड़वानी जिले के सेंधवा ग्रामीण थाना क्षेत्र में अवैध रूप से बड़ी मात्रा में हथियार ले जाने के आरोप में उमरठी निवासी हथियार निर्माता को गिरफ्तार किया गया है। बड़वानी के पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार शुक्ला ने आज सायं सेंधवा में पत्रकारों को बताया कि मुखबिर की सूचना पर दुपहिया वाहन सवार उमरठी निवासी गुरुदयाल सिंह …

  • 22 December

    महाराष्ट्र में विधायक आवासों में सुविधाओं की कमी: अजीत पवार

    नागपुर (एजेंसी/वार्ता): महाराष्ट्र राज्य विधानसभा के विपक्ष अजीत पवार ने गुरुवार को विधायकों के आवासों में सुविधाओं की कमी का मुद्दा उठाया और कहा कि शौचालय के बगल में कपबाशी (चाय की थाली) धोने का एक वीडियो हाल ही में जारी किया गया था। पवार ने आक्रोशित स्वर में संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई और ठेकेदार को ब्लैक लिस्ट करने …

  • 22 December

    पत्नी को बेरहमी से पीटनेे वालेे सरपंच के खिलाफ कार्रवाई की मांग

    भिवानी (एजेंसी/वार्ता): अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति की भिवानी कमेटी ने भिवानी के निकट गांव सिरसा घोघड़ा गांव में पत्नी को बेरहमी से पीटने वालेे सरपंच के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। समिति की तरफ से जिला प्रधान संतोष देशवाल, सचिव बिमला घनघस नेे जारी बयान में कहा कि इस घटना का वीडियोे वायरल हुआ है औैर यह घरेलू …

  • 22 December

    पुणे में भाजपा विधायक मुक्ता तिलक का निधन

    पुणे (एजेंसी/वार्ता): पुणे की कस्बा विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की विधायक एवं शहर की पूर्व महापौर मुक्ता शैलेश तिलक का गुुरुवार को निधन हो गया। वह 57 वर्ष की थीं। सुश्री तिलक पिछले कई महीनों से कैंसर से पीड़ित थीं और उनका इलाज पुणे के गैलेक्सी केयर अस्पताल में चल रहा था, जहां उन्होंने आज अंतिम सांस …

  • 22 December

    नकबजनी करने के गिरोह का फंडाफोड, चार बदमाश गिरफ्तार

    भीलवाड़ा (एजेंसी/वार्ता): राजस्थान के भीलवाड़ा में प्रताप नगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने लूटपाट की वारदातों को अंजाम देने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक आदर्श सिद्धू ने एक टीम का गठन किया जिसमें विभिन्न एंगल से जांच पड़ताल कर बडलियास थाना अंतर्गत अम्मा निवासी देवी नाथ कालबेलिया एवं नारायण कालबेलिया …