भारत

December, 2022

  • 26 December

    धामी ने शहीद ऊधम सिंह व दशमेश गुरु गोविंद सिंह को किया याद

    नानकमत्ता/नैनीताल (एजेंसी/वार्ता): उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को उधम सिंह नगर के नानकमत्ता स्थित गुरुनानक अकादमी में वीर बाल दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने शहीद ऊधम सिंह की मूर्ति पर माल्यार्पण किया व आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस लैब का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर शहीद ऊधम सिंह को नमन …

  • 26 December

    उत्तर भारत में शीत लहर का प्रकोप

    नयी दिल्ली (एजेंसी/वार्ता): पर्वतीय क्षेत्रों में हुई बर्फबारी और कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के कारण उत्तर भारत के कई राज्यों में कड़ाके की ठंड के साथ शीत लहर जारी है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली, हरियाणा समेत कई राज्यों में आज सुबह घना कोहरा देखा गया। वहीं पश्चिम विक्षोभ के कारण चंड़ीगढ़ में हल्की बारिश तथा नव वर्ष …

  • 26 December

    उत्तराखंड में चचेरे भाइयों में हिसंक वारदात, एक भाई की मौत, दूसरा घायल

    Gujarat: Deputy Collector jumps to death from the fifth floor, police engaged in investigation

    बागेश्वर/नैनीताल (एजेंसी/वार्ता): उत्तराखंड के बागेश्वर जनपद के कपकोट में सामूहिक पूजा समारोह के दौरान चचेरे भाइयों में हिसंक वारदात के बाद एक भाई की मौत हो गयी जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया है। पुलिस को तहरीर मिल गयी है व हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज किया जा रहा है। बागेश्वर के पुलिस अधीक्षक हिमांशु वर्मा ने बताया …

  • 26 December

    तमिलनाडु में सुनामी की 18वीं बरसी पर कैंडल मार्च, मौन रैलियों निकाली गयी

    चेन्नई (एजेंसी/वार्ता): तमिलनाडु में 2004 में आज ही के दिन आई सुनामी की 18वीं बरसी पर सोमवार को राज्य के विभिन्न जिलों में बड़ी संख्या में एकत्र हुए अपने प्रियजनों को खोने पर उनको श्रद्धांजलि अर्पित की। चेन्नई से कन्याकुमारी तक तटरेखा के किनारे रहने वाले लोगों ने समुद्र तट पर आज एक मौन जुलूस निकाला और समुद्र में दूध …

  • 26 December

    सपा विधायक इरफान की बढ़ी मुश्किलें, पुलिस ने दर्ज किए तीन और मामले

    कानपुर (एजेंसी/वार्ता) उत्तर प्रदेश में कानपुर के सीसामऊ विधानसभा से समाजवादी पार्टी विधायक इरफान सोलंकी कि मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। पुलिस ने इरफान सोलंकी पर तीन और मामले दर्ज कर विधायक, उसके भाई रिजवान सोलंकी के सहित पांच लोगों पर गैंगस्टर की कार्रवाई की है।विधायक सोलंकी इस समय महाराजगंज जेल बंद है। उल्लेखनीय है कि जाजमऊ …

  • 26 December

    कर्नाटक द्वारा जब्त किए गए महाराष्ट्र क्षेत्र को केन्द्रशासित घोषित किया जाना चाहिए: ठाकरे

    नागपुर (एजेंसी/वार्ता): महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने सोमवार को राज्य विधान परिषद में कहा कि केंद्र सरकार को कर्नाटक के कब्जे वाले महाराष्ट्र क्षेत्र को केंद्र शासित प्रदेश घोषित करना चाहिए। महाराष्ट्र और कर्नाटक के बीच सीमा विवाद पर उच्च सदन में बोलते हुए श्री उद्धव ठाकरे ने कहा कि यह केवल भाषा और सीमा का मामला नहीं …

  • 26 December

    कर्नाटक से महाराष्ट्र की जमीन हासिल करने के लिए लड़ेंगे: फडनवीस

    नागपुर (एजेंसी/वार्ता): महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडनवीस ने सोमवार को विधानसभा को आश्वासन दिया कि राज्य सरकार महाराष्ट्र-कर्नाटक सीमा मुद्दे पर एक इंच जमीन के लिए भी लड़ाई लड़ेगी। फडनवीस ने विधानसभा में जवाब देते हुये कहा कि सरकार कर्नाटक में मराठी लोगों के लिए जो भी संभव होगा वह करेगी। उन्होंने कहा, “हम सीमावर्ती क्षेत्रों में रहने वाले …

  • 26 December

    शिवराज वीर बाल दिवस कार्यक्रम में हुए शामिल

    भोपाल (एजेंसी/वार्ता): मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज यहां हमीदिया रोड स्थित नानकसर गुरुद्वारा पहुंचे, जहां वे आयोजित वीर बाल दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए। चौहान ने यहां अपने संबोधन में कहा कि सचमुच में आज का दिन असली वीर बाल दिवस है। इसलिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तय किया और मध्यप्रदेश में हमने भी तय किया कि 21 …

  • 26 December

    महाराष्ट्र विस: विपक्ष ने अब्दुल सत्तार के इस्तीफे की मांग की

    नागपुर (एजेंसी/वार्ता): महाराष्ट्र के विपक्षी दलों ने सोमवार को राज्य विधानसभा में राज्य के कृषि मंत्री अब्दुल सत्तार को निष्कासित करने की मांग की, क्योंकि उनका नाम उच्च न्यायालय द्वारा गायरान भूमि में लिया गया है। विपक्षी नेता अजित पवार ने आज यह मुद्दा उठाते हुए कहा कि उच्च न्यायालय ने गायरन भूमि मामले में श्री सत्तार पर अपना शिकंजा …

  • 26 December

    मोदी ने नेपाल के नये प्रधानमंत्री प्रचंड को बधाई दी

    नयी दिल्ली (एजेंसी/वार्ता): प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नेपाल के प्रधानमंत्री नियुक्त होने पर श्री पुष्पकमल दहल ‘प्रचंड’ को आज बधाई दी। मोदी ने ट्वीटर पर लिखा, “नेपाल के प्रधानमंत्री चुने जाने पर कॉमरेड प्रचंड को बहुत बहुत बधाई। भारत एवं नेपाल के बीच अद्वितीय संबंध हमारे प्रगाढ़ सांस्कृतिक संबंध और हमारी जनता के बीच घनिष्ठ संबंधों पर आधारित हैं। मैं …