भारत

October, 2023

  • 31 October

    दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी आर्थिक शक्ति बनने जा रहे हैं हम : मोदी

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को यहां कहा कि अगले कुछ सालों में हम दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी आथिर्क शक्ति बनने जा रहे हैं। श्री मोदी ने अपने गुजरात के दो दिन के दौरे के दूसरे दिन आज यहां राष्ट्रीय एकता दिवस कार्यक्रम में हिस्सा लिया और सरदार वल्लभभाई पटेल को श्रद्धांजलि अर्पित कर कहा कि आज पूरी दुनिया …

  • 31 October

    मोदी सरकार में नंबर एक की हैसियत में है अडानी : राहुल

    कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आरोप लगाया है कि मोदी सरकार में उद्योगपति अडानी नंबर एक की हैसियत में है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वही करते हैं जो अडानी कहते हैं। श्री गांधी ने मंगलवार को यहां पार्टी मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन में कहा “श्री मोदी की आत्मा अडानी में है और उनकी ताकत अडानी के पास है। श्री मोदी …

  • 31 October

    परषोत्तम रूपाला ने कृषि भवन परिसर से ‘रन फॉर यूनिटी’ को हरी झंडी दिखाई

    केंद्रीय मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्री परषोत्तम रूपाला ने मंगलवार को कृषि भवन परिसर से ‘रन फॉर यूनिटी’ को हरी झंडी दिखाई और इसका नेतृत्व किया। इस अवसर पर मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी राज्य मंत्री डॉ. संजीव कुमार बालियान और डॉ. एल. मुरुगन भी उपस्थित थे। इस दौरान अपने संबोधन में परषोत्तम रूपाला ने कहा देश की अखंडता …

  • 31 October

    महुआ मोइत्रा ने अदालत में अपनी याचिका से पक्षकार के रूप में मीडिया घरानों को हटाने का अनुरोध किया

    तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा ने अपने खिलाफ कथित फर्जी और अपमानजनक सामग्री के प्रसारण के विरुद्ध दिल्ली उच्च न्यायालय के समक्ष दायर अपनी याचिका से पक्षकार के रूप में कई मीडिया घरानों को मंगलवार को हटाने का अनुरोध किया। मोइत्रा के वकील ने कहा कि वह इस चरण में किसी तरह की अंतरिम राहत के लिए दबाव नहीं …

  • 31 October

    विपक्षी नेताओं के फोन से छेड़छाड़ का प्रयास, अडाणी मामले से ध्यान भटकाने की कोशिश : राहुल गांधी

    कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को दावा किया कि उनकी पार्टी और कुछ अन्य विपक्षी दलों के नेताओं के आईफोन से सरकार प्रायोजित हैकर्स द्वारा छेड़छाड़ का प्रयास किया गया है और यह सब अडाणी मामले से ध्यान भटकाने की कोशिश है। उन्होंने संवाददाताओं से बातचीत में यह दावा भी किया कि गौतम अडाणी देश में नंबर …

  • 31 October

    न्यायालय ने वायु प्रदूषण पर नियंत्रण को लेकर दिल्ली समेत पांच राज्यों से हलफनामे देने को कहा

    उच्चतम न्यायालय ने मंगलवार को दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और राजस्थान की सरकारों को वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए उठाए गए कदमों की जानकारी देते हुए हलफनामे दाखिल करने का निर्देश दिया। न्यायमूर्ति एस के कौल की अगुवाई वाली तीन सदस्यीय पीठ ने उन्हें एक सप्ताह के भीतर हलफनामा दाखिल करने का निर्देश दिया। पीठ में न्यायमूर्ति …

  • 31 October

    हम देश से गरीबी को खत्म कर सकते हैं : मोदी

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को यहां कहा कि भारत में गरीबी कम हो रही है। उन्होंने कहा, ‘‘पांच वर्षों में साढ़े 13 करोड़ से ज्यादा लोग गरीबी से बाहर आए हैं। इससे हमें यह विश्वास मिला है कि हम देश से गरीबी को खत्म कर सकते हैं। हमें इसी दिशा में निरंतर आगे बढ़ते ही रहना है।’’ श्री मोदी …

  • 31 October

    विदिशा : हर सीट पर इस बार कड़ा मुकाबला

    मध्यप्रदेश चुनाव के दौरान राज्य भर में जिन विधानसभा सीटों पर सबकी निगाहें टिकीं होंगी, उनमें एक विदिशा विधानसभा सीट है। हालांकि इस बार जिले की पांचों सीटों पर कड़े मुकाबले को देखते हुए सभी पार्टी प्रत्याशियों ने चुनाव प्रचार में शक्ति प्रदर्शन के साथ जनसंपर्क में पूरी ताकत झोंकना शुरू कर दी है। पांचों सीटों पर हालांकि मुख्य मुकाबला …

  • 31 October

    राज्यपाल ने लोगों को राष्ट्रीय एकता दिवस की बधाई दी

    सिक्किम के राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य ने सोमवार को राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर राज्य के लोगों को बधाई और शुभकामनाएं दीं। श्री आचार्य ने कहा कि सरदार वल्लभ भाई पटेल जी की जयंती के शुभ अवसर पर प्रदेशवासियों को ‘राष्ट्रीय एकता दिवस’ की बधाई एवं शुभकामनाएं। सरदार वल्लभ भाई पटेल जी ने देश के कई हिस्सों को एक …

  • 31 October

    नवीकरणीय ऊर्जा स्रोत 2023 तक दुनिया की 65 प्रतिशत बिजली मांग को पूरा कर सकते हैं: आर. के. सिंह

    केंद्रीय बिजली तथा नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री आर. के. सिंह ने मंगलवार को कहा कि नवीकरणीय ऊर्जा स्रोत 2030 तक दुनिया की कुल बिजली मांग में 65 प्रतिशत और 2050 तक 90 प्रतिशत तक योगदान दे सकते हैं। अंतरराष्ट्रीय सौर गठबंधन (आईएसए) की छठी सभा के उद्घाटन के मौके पर सिंह ने कहा, ‘‘अक्षय ऊर्जा स्रोतों में 2030 तक …