भारत

December, 2023

  • 1 December

    उत्तराखंड सुरंग हादसे से सकुशल वापस लौटे उप्र के श्रमिकों से मुख्यमंत्री योगी ने मुलाकात की

    उत्तराखंड में निर्माणाधीन सिलक्यारा सुरंग से उत्तर प्रदेश के श्रमिकों की सकुशल वापसी के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को अपने आवास पर उनसे और उनके परिजनों से मुलाकात की। आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि शुक्रवार को दोपहर में मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने इन आठ श्रमिकों से अपने आवास पर मुलाकात की और हर एक की कुशल-क्षेम पूछी। इस दौरान …

  • 1 December

    प्रधानमंत्री मोदी ने नगालैंड के स्थापना दिवस पर राज्य के लोगों को बधाई दी

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नगालैंड के स्थापना दिवस पर शुक्रवार को राज्यवासियों को बधाई दी और पूर्वोत्तर के इस राज्य की प्रगति की कामना की। मोदी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ”नगालैंड के लोगों को राज्य स्थापना दिवस की शुभकामनाएं। राज्य के आकर्षक इतिहास, रंगीन त्योहारों और गर्मजोशी से भरे लोगों की बहुत प्रशंसा की जाती है। यह …

  • 1 December

    नगालैंड जनजाति गौरव और अस्मिता से जुड़ा देश का महत्वपूर्ण प्रदेश : मिश्र

    राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र ने शुक्रवार को यहां नगालैंड राज्य स्थापना दिवस पर नगालैण्ड निवासियों से संवाद कर उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर श्री मिश्र ने राजभवन संवाद करते हुए कहा कि एक दिसम्बर 1963 को भारत के सोलहवें राज्य के रूप में नागालैण्ड अस्तित्व में आया। यह प्रदेश भारतीय संस्कृति के जनजातीय गौरव से जुड़ा …

  • 1 December

    बनवारी लाल कंछल की भाजपा में वापसी

    व्यापारी नेता बनवारी लाल कंछल और राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष मंजीत सिंह समेत कई नेताओं ने शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सदस्यता ग्रहण की। पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी और उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक की मौजूदगी में कई दलों के नेता और पूर्व अधिकारियों को भाजपा की सदस्यता ग्रहण करायी गयी। …

  • 1 December

    धनखड ने दी नागालैंड स्थापना दिवस की शुभकामनाएं

    उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने नागालैंड के लोगों को राज्य स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दी है। उप राष्ट्रपति सचिवालय ने शुक्रवार को यहां जारी एक संदेश में कहा कि नागालैंड में परंपरागत और आधुनिकता का मिश्रण है। नागालैंड हमारे देश की विविधता का प्रतीक है। उन्होंने कहा, “ नागालैंड के लोगों को राज्य की स्थापना दिवस की शुभकामनाएं। नागालैंड की …

  • 1 December

    स्वास्थ्य और समृद्धि है ‘हर घर नल से जल’ का लक्ष्य : शेखावत

    जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा है कि जल जीवन मिशन से लाखों बच्चों की जीवन को बचाया जा रहा है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कि इस दूरगामी सोच से देश में नागरिकों को स्वस्थ और समृद्धि बनाया जा रहा है। श्री शेखावत ने ‘हर घर नल से जल’ योजना को देश के नागरिकों के लिए स्वास्थ्य और …

November, 2023

  • 30 November

    रक्षा मंत्री ने तटरक्षक बल से देश की तटीय सुरक्षा मजबूत बनाने का आह्वान किया

    रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने गुरुवार को भारतीय तटरक्षक बल (आईसीजी) से देश की तटीय सुरक्षा और समुद्री क्षमताओं को मजबूत बनाने की दिशा में पूरे समर्पण और पेशेवर अंदाज के साथ लगातार काम करने का आह्वान किया है। उन्होंने नई दिल्ली में 40वें तटरक्षक कमांडरों के सम्मेलन का उद्घाटन करते हुए खोज, बचाव और प्रदूषण प्रतिक्रिया के क्षेत्र में …

  • 30 November

    पांच साल में 13 करोड़ लोग गरीबी से बाहर आए : प्रधानमंत्री

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को कहा कि पिछले पांच वर्षों में देश के 13 करोड़ से ज्यादा लोग गरीबी से बाहर आए हैं। इससे पता चलता है कि सरकार की योजनाओं का गरीब तक पहुंचना कितना बड़ा परिवर्तन लाता है। प्रधानमंत्री वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से विभिन्न सरकारी विभागों में नवनियुक्त 51 हजार से से अधिक युवाओं को नियुक्ति …

  • 30 November

    जरूरतमंदों तक पहुंच की सोच के साथ तैयार की गई हैं जन कल्याण योजनाएं: जितेंद्र सिंह

    केंद्रीय मंत्री जितेन्द्र सिंह ने बृहस्पतिवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की जल कल्याण योजनाएं इस तरह तैयार की गई हैं कि वे जरूरतमंदों तक पहुंचें, चाहे वे किसी जाति, वर्ग, धर्म के हों। सिंह ने मुनिरका में ‘विकास भारत संकल्प यात्रा’ के एक कार्यक्रम में कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने ‘सभी के लिए न्याय’ के सिद्धांत के आधार …

  • 30 November

    राजस्थान में कांग्रेस की सरकार बनेगी, पांचों राज्यों में भाजपा हारेगी: गहलोत

    राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बृहस्पतिवार को कहा कि चुनाव बाद सर्वेक्षणों (एग्जिट पोल) में कुछ भी आंकड़े दिखाए जाएं, लेकिन मुझे लगता है कि राजस्थान में कांग्रेस की सरकार बनेगी। उन्होंने कांग्रेस मुख्यालय में संवाददाताओं से बातचीत में यह दावा भी किया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मिजोरम में हारने वाली है। …