हिन्दी न्यूज एंड करेंट अफेयर्स

December, 2022

  • 6 December

    ट्विटर फाइल्स से सार्वजनिक हुए संदेश हानिकारकः व्हाइट हाउस

    वाशिंगटन (एजेंसी/वार्ता): अमेरिकी राष्ट्रपति का आधिकारिक निवास तथा मुख्य कार्यस्थल ‘व्हाइट हाउस’ की प्रेस सचिव कराइन जीन-पियरे ने कहा है कि ट्विटर अधिकारियों और बाइडेन प्रशासन के बीच उच्च स्तरीय मिलीभगत दिखाने वाले खुलासे देश के लिए हानिकारक सिद्ध हो सकते हैं। सुश्री जीन-पियरे ने कहा, “ ट्विटर अधिकारियों और बाइडेन प्रशासन के बीच के जो कुछ भी चल रहा …

  • 6 December

    श्रीलंका ने सांसद डायना गोमेज को ब्रिटेन का नागरिक घोषित किया

    कोलंबो (एजेंसी/वार्ता): श्रीलंका की सांसद डायना गोमेज को ब्रिटिश नागरिक घोषित कर दिया गया है। समाचार पत्र‘डेली मिरर’ ने मंगलवार को यह जानकारी दी। समाचार पत्र के अनुसार, इमिग्रेशन एंड इमिग्रेशन कंट्रोलर (ईईएमसी) ने रक्षा मंत्रालय के सचिव को बताया कि सुश्री गोमेज को ब्रिटेन नागरिकता प्राप्त है और इसलिए उन्हें श्रीलंकाई पासपोर्ट जारी नहीं किया जा सकता है। विपक्षी …

  • 6 December

    इंडोनेशिया में लगे मध्यम दर्जे के भूकंप के झटके, जान-माल का नुकसान नहीं

    जकार्ता (एजेंसी/वार्ता): इंडोनेशिया के पश्चिमी प्रांत ईस्ट जावा में मंगलवार को मध्यम दर्जे के भूकंप के झटके महसूस किये गये। मौसम विज्ञान, जलवायु विज्ञान और भूभौतिकीय एजेंसी के अनुसार स्थानीय समयानुसार दोपहर एक बजकर सात मिनट पर आये भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 6.2आंकी गयी। भूकंप का केंद्र जेम्बर रीजेंसी से 284 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में समुद्र के नीचे 10 …

  • 6 December

    खड़गे-राहुल ने परिनिर्वाण दिवस पर बाबा साहब अंबेडकर को किया नमन

    नयी दिल्ली (एजेंसी/वार्ता): कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने संविधान निर्माता बाबा साहब अंबेडकर को परिनिर्वाण दिवस पर मंगलवार को श्रद्धांजलि अर्पित की। गांधी ने ट्वीट किया “हम शुरू से पहले अंत तक समान हैं। हम आरंभ से अंत तक भारतीय हैं। इसके सिवा कुछ भी बाबासाहेब के लिए अस्वीकार्य था और उनके संवैधानिक …

  • 6 December

    देश की खुशहाली के लिए ‘भारत जोड़ो यात्रा’ से जुड़े लोग: राहुल गांधी

    नयी दिल्ली (एजेंसी/वार्ता): कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा के पदयात्रियों को निर्लिप्त होकर देश सेवा के लिए आगे बढ़ने वाले यात्री बताते हुए कहा है कि इसमें सिर्फ देश सेवा है इसलिए सभी देशवासियों को इस यात्रा में शामिल होना चाहिए। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार की महंगाई, बेरोजगारी और नफरत वाली नीति में देश …

  • 6 December

    25 दिसंबर से लखनऊ से शुरू होंगी नवोदित एयरलाइन अकासा की उड़ानें

    नयी दिल्ली (एजेंसी/वार्ता): भारतीय आकाश में नवोदित एयरलाइन अकासा अब उत्तर प्रदेश से भी जुड़ने जा रही है। क्रिसमस के मौके पर अकासा लखनऊ से मुंबई और बेंगलुरु के लिए उड़ानें शुरू करने जा रही है। एयरलाइन ने आज यहां यह घोषणा की। एयरलाइन का यह 11वां गंतव्य होगा। लखनऊ से मुंबई के लिए पूर्वाह्न 11 बजे और बेंगलुरु के …

  • 6 December

    पणजी में तीन राष्ट्रीय आयुष संस्थान राष्ट्र को समर्पित करेंगे पीएम नरेंद्र मोदी

    नयी दिल्ली (एजेंसी/वार्ता): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को नौवीं विश्व आयुर्वेद कांग्रेस (डब्ल्यूएसी) गोवा की राजधानी पणजी में तीन राष्ट्रीय आयुष संस्थान राष्ट्र को समर्पित करेंगे। आयुष मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने मंगलवार को यहां घोषणा करते हुए बताया कि तीन राष्ट्रीय आयुष संस्थान गोवा में अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (एआईआईए), गाजियाबाद में राष्ट्रीय यूनानी चिकित्सा संस्थान (एनआईयूएम) और दिल्ली में …

  • 6 December

    महिलाओं के अनुकूल परिवेश बना रही है सरकार: मंत्री डॉ. भारती प्रवीण पवार

    नयी दिल्ली (एजेंसी/वार्ता): केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री डॉ. भारती प्रवीण पवार ने नारी सशक्तिकरण के लिए सरकार की प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए कहा है कि महिलाओं के अनुकूल परिवेश निर्मित करने के लिए नीतिगत बदलाव किये जा रहे हैं। डाॅ. पवार ने यहां केंद्रीय राज्य मंत्री विज्ञान और प्रौद्योगिकी डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ ‘भारत में स्वास्थ्य …

  • 5 December

    एलन मस्क ने कहा-ट्विटर पर एप्पल इंक का विज्ञापन फिर से बहाल हुआ

    वाशिंगटन (एजेंसी/वार्ता): ट्विटर के नए मालिक और अरबपति उद्यमी एलन मस्क ने कहा है कि ट्विटर पर एप्पल इंक का विज्ञापन नियमित हो रहा है और वर्तमान में वह सोशल मीडिया नेटवर्क का सबसे बड़ा विज्ञापनदाता है। मस्क ने शनिवार को दो घंटे की ‘ट्विटर स्पेस’ चैट में कहा कि ट्विटर पर एप्पल ने अपने विज्ञापन को पूरी तरह से …

  • 5 December

    अमेरिका ईरान परमाणु समझौते को पुनर्जीवित करेगा, रूस ने जतायी उम्मीद

    मॉस्को (एजेंसी/वार्ता/स्पूतनिक): रूस ने उम्मीद जतायी है कि अमेरिका संयुक्त व्यापक कार्य योजना (जेसीपीओए) को पुनर्जीवित करने और पिछली त्रुटियों को ठीक करने के लिए अपनी प्रतिबद्धता को और अधिक प्रदर्शित कर सकता है। रूस राजनयिक स्रोत के एक उच्च अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। सप्ताह की शुरुआत में ईरान के लिए अमेरिका के विशेष दूत रॉबर्ट मैले …