हिन्दी न्यूज एंड करेंट अफेयर्स

January, 2023

  • 3 January

    भाजपा से निष्कासित गायत्री रघुराम ने पार्टी छोड़ी

    तमिलनाडु भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पदाधिकारी पद से हटाई गयीं लोकप्रिय अभिनेत्री गायत्री रघुराम ने प्रदेश पार्टी अध्यक्ष के अन्नामलाई पर गंभीर आरोप लगाते हुए कि उनके नेतृत्व में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं, मंगलवार को पार्टी से इस्तीफा दे दिया। सुश्री गायत्री ने ट्विटर पोस्ट् में यह भी आरोप लगाया कि पार्टी में न तो महिलाओं का ‘सम्मान’ किया …

  • 3 January

    राजनाथ ने अरुणाचल में सियोम ब्रिज, 27 अन्य बुनियादी परियोजनाओं का किया उद्घाटन

    रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को संपर्क संबंधों को बढ़ावा देने की योजना के तहत अरुणाचल प्रदेश में रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण सियोम ब्रिज सहित 28 बुनियादी ढांचा परियोजनाएं राष्ट्र को समर्पित की। श्री सिंह ने आज अरुणाचल प्रदेश में सियोम नदी पर बने 100 मीटर लंबे स्टील आर्च ब्रिज का उद्घाटन किया और अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा …

  • 3 January

    कश्मीर में कड़ाके की ठंड जारी

    कश्मीर घाटी में रात के तापमान में मामूली सुधार हुआ लेकिन यहां के निवासियों को कड़ाके की ठंड से कोई राहत नहीं मिली। मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने मंगलवार को यह जानकारी दी। मौसम विभाग ने बताया कि जम्मू-कश्मीर में अगले 24 घंटे में मौसम शुष्क रहने के आसार हैं। उन्होंने बताया कि उत्तरी कश्मीर का गुलमर्ग सबसे ठंडा स्थान …

  • 3 January

    अमेरिका में कैपिटल हिल जैसा फिर हो सकता है हमला

    अमेरिका में कैपिटल पुलिस के प्रमुख थॉमस मंगर ने चेतावनी जारी की है कि 06 जनवरी, 2021 को हुए कैपिटल हमले की तरह फिर से दंगे हो सकते हैं। श्री मंगर ने एक बयान में कहा, “हमारे देश की ध्रुवीकृत स्थिति के कारण 06 जनवरी, 2021 को हुए हमले जैसा फिर प्रयास किया जा सकता है।” उन्होंने कहा,“कुछ घटना होती …

  • 3 January

    राज कुमार संतोषी की फिल्म गांधी-गोडसे एक युद्ध का टीजर रिलीज

    बॉलीवुड के जाने-माने फिल्मकार राजकुमार संतोषी की आने वाली फिल्म गांधी-गोडसे एक युद्ध का टीजर रिलीज हो गया है। राजकुमार संतोषी लंबे अरसे के बाद गांधी-गोडसे एक युद्ध फिल्म बना रहे हैं।गांधी गोडसे एक युद्ध की कहानी महात्मा गांधी और नाथूराम गोडसे की विपरीत विचारधाराओं को दिखाने वाली फिल्म है। फिल्म का निर्माण संतोषी प्रोडक्शंस के साथ पीवीआर पिक्चर्स ने …

  • 3 January

    अजय देवगन ने सिंघम अगेन की तैयारी शुरू की

    बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन ने अपनी आने वाली फिल्म सिंघम अगेन की तैयारी शुरू कर दी है। अजय देवगन और फिल्मकार रोहित शेट्टी ने सिंघम, गोलमाल फ्रेंचाइजी जैसी फिल्मों में साथ काम किया है।अजय देवगन और रोहित शेट्टी इन दिनों सिंघम फ्रेंचाइजी की अगली फिल्म सिंघम अगेन को लेकर चर्चा में है। अजय देवगन ने अपने ट्विटर हैंडल पर रोहित …

  • 3 January

    अमृत काल में हमें भारत को आधुनिक विज्ञान की विश्व का सबसे आधुनिक प्रयोगशाला बनाना है:मोदी

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अमृत काल में भारत को आधुनिक विज्ञान की विश्व की सबसे आधुनिक प्रयोगशाला बनाने के संकल्प के साथ मंगलवार को भारतीय विज्ञान कांग्रेस का उद्घाटन किया। श्री मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से महाराष्ट्र में राष्ट्रसंत तुकडोजी महाराज नागपुर विश्वविद्यालय (आरटीएमएनयू) के अमरावती रोड परिसर में आयोजित विज्ञान कांग्रेस का उद्घाटन किया। प्रधानमंत्री ने समारोह …

  • 3 January

    विवेक अग्निहोत्री की फिल्म द वैक्सीन वॉर में काम करेंगे अनुपम खेर

    बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर निर्देशक विवेक अग्निहोत्री की फिल्म द वैक्सीन वॉर में काम करने जा रहे हैं। अनुपम खेर ने विवेक अग्निहोत्री की सुपरहिट फिल्म द कश्मीर फाइल्स में काम किया था। अब अनुपम खेर ,विवेक अग्निहोत्री के साथ फिर से काम करने जा रहे है।अनुपम खेर ने अपनी 534वीं के रूप में द वैक्सीन वॉर की घोषणा कर …

  • 3 January

    प्रधानमंत्री ने ज्ञानयोग आश्रम के महन्त के निधन पर जताया शोक

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कर्नाटक के विजयापाउ आश्रम के महंत श्री सिद्धेश्वर स्वामी जी के निधन पर शोक व्यक्त किया है। प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट के जरिये अपने शोक संदेश में कहा “परमपूज्य परमपूज्य श्री सिद्धेश्वर स्वामी जी को समाज की उत्कृष्ट सेवा के लिए याद किया जाएगा। उन्होंने दूसरों की भलाई के लिए अथक परिश्रम किया और उनके विद्वतापूर्ण …

  • 3 January

    ‘इजरायल की ओर से किए गए हमले में सीरिया के छह सैनिक मारे गए’

    इजरायल की वायु सेना के विमानों द्वारा गोलान हाइट क्षेत्र से किये गये हवाई हमले में सीरिया के छह सैनिकों की मौत हो गयी और तीन अन्य घायल हुए हैं। यह जानकारी सीरिया में विरोधी पक्षों के सुलह के लिए स्थापित रूसी रक्षा मंत्रालय के केंद्र के उप प्रमुख मेजर जनरल ओलेग येगोरोव ने दी है। उन्होंने संवाददाता सम्मेलन में …