कोवर्किंग क्षेत्र की प्रमुख कंपनी वीवर्क इंडिया ने कहा है कि अमेरिकी अदालत में वीवर्क ग्लोबल द्वारा दायर दिवाला आवेदन से भारतीय कारोबार पर किसी तरह से असर नहीं पड़ेगा। वीवर्क इंडिया में बेंगलुरु की रियल एस्टेट कंपनी एम्बैसी ग्रुप की 73 प्रतिशत हिस्सेदारी है। इसमें वीवर्क ग्लोबल की 27 प्रतिशत हिस्सेदारी है। वीवर्क इंडिया के सात शहरों में 50 …
व्यापार
November, 2023
-
7 November
विस्तारा ने घरेलू मार्गों पर यात्रियों के लिए विशेष त्योहारी बिक्री अभियान शुरू किया
टाटा समूह की एयरलाइन विस्तारा ने त्योहारी सीजन के मद्देनजर मंगलवार से अपने घरेलू नेटवर्क पर तीन दिवसीय सेल की घोषणा की। यह अवसर अप्रैल तक की उड़ानों के लिए है। एयरलाइन के एक बयान के अनुसार इस विशेष बिक्री कार्यक्रम सेल में तीनों केबिन क्लास-इकोनॉमी, प्रीमियम इकोनॉमी और बिजनेस क्लास के किराए में छूट दी गई है। बयान के …
-
7 November
आईओसी के साथ मिलकर देशभर में 2,550 ईवी चार्जर लगाएगी ओकोया ईवी चार्जर्स
ओकाया ईवी चार्जर्स ने इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (आईओसी) के साथ मिलकर देशभर में 2,550 इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) चार्जर स्थापित करने की योजना बनाई है। कंपनी ने मंगलवार को यह जानकारी देते हुए कहा कि वह इस योजना के तहत 125 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। ओकाया ईवी चार्जर्स के अनुसार, देश में इलेक्ट्रिक वाहन बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की …
-
6 November
बीकाजी फूड्स इंटरनेशनल का दूसरी तिमाही का शुद्ध लाभ 46 प्रतिशत बढ़कर 60 करोड़ रुपये
बीकाजी फूड्स इंटरनेशनल लिमिटेड ने सोमवार को बताया कि चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही (जुलाई-सितंबर) में उसका शुद्ध लाभ 46.08 प्रतिशत बढ़कर 59.78 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। कंपनी ने एक साल पहले जुलाई-सितंबर तिमाही में 40.92 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ दर्ज किया था। कंपनी ने शेयर बाजारों को भेजी सूचना में कहा कि चालू वित्त वर्ष …
-
6 November
भारत में ‘नाइन वेस्ट’ के जूते, अन्य सामान बेचेगी बाटा
जूते बनाने वाली प्रमुख कंपनी बाटा इंडिया अपनी खुदरा दुकानों पर अमेरिका के लाइफस्टाइल ब्रांड ‘नाइन वेस्ट’ के जूते और अन्य सामान बेचेगी। कंपनी ने शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि उसके निदेशक मंडल ने ऑथेंटिक ब्रांड्स ग्रुप के विश्व-प्रसिद्ध ब्रांड ‘नाइन वेस्ट’ के लिए उसके साथ लाइसेंसिंग और विनिर्माण करार को मंजूरी दे दी है। कंपनी ने …
-
6 November
आईईएक्स का बिजली व्यापार अक्टूबर में 18 प्रतिशत बढ़कर 948.3 करोड़ यूनिट
इंडियन एनर्जी एक्सचेंज (आईईएक्स) का बिजली कारोबार अक्टूबर माह में 18 प्रतिशत बढ़कर 948.3 करोड़ यूनिट रहा है। आईईएक्स ने सोमवार को बयान में कहा, “आईईएक्स का कुल कारोबार 948.3 करोड़ यूनिट रहा, जिसमें 2.17 लाख नवीकरणीय ऊर्जा प्रमाणपत्र (21.7 करोड़ यूनिट के बराबर) और 5,814 ऊर्जा बचत प्रमाणपत्र (58 लाख यूनिट के बराबर) शामिल हैं।” पिछले महीने, देश में …
-
6 November
भारत कोकिंग कोयले का निर्यात बाजार बना रहेगा : उद्योग निकाय आईएसए
भारत निकट भविष्य में भी सबसे बड़ा कोकिंग कोयला निर्यात गंतव्य बना रहेगा। भारतीय इस्पात संघ (आईएसए) ने यह उम्मीद जताते हुए कहा है कि कीमतों में बढ़ोतरी का सबसे ज्यादा असर घरेलू इस्पात उद्योग पर पड़ रहा है। कोकिंग कोयला एक प्रमुख कच्चा माल है जिसका उपयोग इस्पात के निर्माण के लिए किया जाता है। आईएसए के अध्यक्ष दिलीप …
-
6 November
एक्साइड इंडस्ट्रीज का दूसरी तिमाही का शुद्ध लाभ 12 प्रतिशत बढ़कर 270 करोड़ रुपये पर
बैटरी बनाने वाली कंपनी एक्साइड इंडस्ट्रीज लिमिटेड का चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही (जुलाई-सितंबर) का एकीकृत शुद्ध लाभ 12.11 प्रतिशत बढ़कर 270.32 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। कंपनी ने सोमवार को यह जानकारी दी। कंपनी ने इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 241.12 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था। एक्साइड इंडस्ट्रीज ने शेयर बाजार को …
-
6 November
मैन इंडस्ट्रीज को 380 करोड़ रुपये के नए ऑर्डर मिले
मैन इंडस्ट्रीज (इंडिया) लिमिटेड को 380 करोड़ रुपये के नए ठेके मिले हैं। मैन इंडस्ट्रीज (इंडिया) ने सोमवार को बयान में कहा कि इसके साथ कंपनी की मौजूदा ऑर्डर बुक 1,400 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। बयान के मुताबिक, मौजूदा ऑर्डर बुक को अगले छह महीनों के भीतर पूरा किया जाना है। मैन इंडस्ट्रीज (इंडिया) के चेयरमैन आर सी …
-
6 November
एलएंडटी की इकाई को आंध्र प्रदेश में भोगापुरम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा परियोजना का ऑर्डर मिला
लार्सन एंड टुब्रो (एलएंडटी) की शाखा एलएंडटी कंस्ट्रक्शन को आंध्र प्रदेश में नए भोगापुरम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा परियोजना के निर्माण के लिए एक बड़ा ऑर्डर मिला है। कंपनी ने सोमवार को यह जानकारी दी। कंपनी ने ऑर्डर मूल्य का खुलासा नहीं किया। हालांकि, इसके वर्गीकरण के अनुसार, बड़े ऑर्डर का मूल्य 2,500 से 5,000 करोड़ रुपये के बीच है। एलएंडटी …
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News