व्यापार

November, 2023

  • 8 November

    आईआरसीटीसी का दूसरी तिमाही में शुद्ध लाभ 30.36 प्रतिशत बढ़कर 294.67 करोड़ रुपये

    सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी आईआरसीटीसी का चालू वित्त वर्ष 2023-24 की दूसरी (जुलाई-सितंबर) तिमाही में शुद्ध लाभ 30.36 प्रतिशत बढ़कर 294.67 करोड़ रुपये रहा। कंपनी का पिछले साल दूसरी तिमाही में शुद्ध लाभ 226.03 करोड़ रुपये रहा था। भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) ने शेयर बाजार को दी जानकारी में बताया कि कुल राजस्व 23.51 प्रतिशत बढ़कर 995.31 …

  • 7 November

    टाटा पावर डीडीएल ने ऊर्जा बचत समाधान विकसित करने को आईआईटी-रुड़की से किया गठजोड़

    बिजली वितरण कंपनी टाटा पावर दिल्ली डिस्ट्रिब्यूशन लि. (टाटा पावर डीडीएल) ने ऊर्जा के बेहतर और अनुकूलतम उपयोग को लेकर अनुसंधान और समाधान विकसित करने के लिये देश के प्रतिष्ठित संस्थान आईआईटी-रुड़की के साथ समझौता किया है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के उत्तरी भाग में बिजली वितरण करने वाली टाटा पावर डीडीएल ने मंगलवार को बयान में कहा, ‘‘बिजली वितरण कंपनी …

  • 7 November

    इस्पात पर कार्बन उत्सर्जन संबंधी दंडात्मक कार्रवाई का विरोध करेगा भारत : गोयल

    केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने मंगलवार को कहा कि भारत इस्पात उद्योग पर कार्बन उत्सर्जन सीमा को लेकर यूरोपीय या अन्य देशों की ओर से अतिरिक्त शुल्क आरोपित करने या इसी प्रकार की दंडात्मक कार्रवाई का विरोध करेगा। राजधानी में इस्पात उद्योग द्वारा आयोजित सम्मेलन ‘आईएसए स्टील कॉन्क्लेव 2023’ को संबोधित करते श्री गोयल ने कहा कि …

  • 7 November

    पेट्रोल और डीजल की कीमतें स्थिर

    अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में आई गिरावट के बीच घरेलू स्तर पर पेट्रोल और डीजल के दाम आज स्थिर रहे, जिससे दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपये प्रति लीटर तथा डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर पर पड़े रहे। तेल विपणन करने वाली प्रमुख कंपनी हिन्दुस्तान पेट्रोलियम कार्पोरेशन की वेबसाइट पर जारी दरों के अनुसार, देश में आज पेट्रोल …

  • 7 November

    देश की इस्पात विनिर्माण क्षमता 16.1 करोड़ टन के पार हुई : सचिव

    देश की इस्पात विनिर्माण क्षमता 16.1 करोड़ टन को पार कर चुकी है और उद्योग लगातार वृद्धि की ओर अग्रसर है। इस्पात सचिव नागेंद्र नाथ सिन्हा ने मंगलवार को यह बात कही। राष्ट्रीय इस्पात नीति के अनुसार, भारत का 2030 तक 30 करोड़ टन इस्पात विनिर्माण क्षमता स्थापित करने का महत्वाकांक्षी लक्ष्य है। सिन्हा ने राष्ट्रीय राजधानी में भारतीय इस्पात …

  • 7 November

    लावा इंटरनेशनल ने सुनील रैना को अंतरिम प्रबंध निदेशक नियुक्त किया

    घरेलू मोबाइल उपकरण विनिर्माता लावा इंटरनेशनल ने अपने अध्यक्ष सुनील रैना को तत्काल प्रभाव से पूर्णकालिक निदेशक और अंतरिम प्रबंध निदेशक के पद पर पदोन्नत कर दिया है। कंपनी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। वह लावा के प्रबंध निदेशक हरिओम राय के स्थान पर कंपनी का कारोबार संभालेंगे। राय चीन की मोबाइल उपकरण कंपनी वीवो के खिलाफ दायर धन …

  • 7 November

    होनासा कंज्यूमर का शेयर निर्गम मूल्य पर दो प्रतिशत की बढ़त के साथ सूचीबद्ध

    मामाअर्थ और द डर्मा कंपनी जैसे नए जमाने के रोजमर्रा के उपभोग के सामान (एफएमसीजी) ब्रांड का स्वामित्व रखने वाली होनासा कंज्यूमर लिमिटेड के शेयर की मंगलवार को शेयर बाजारों में सुस्त शुरुआत हुई। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज पर कंपनी का शेयर अपने निर्गम मूल्य 324 रुपये पर मामूली दो प्रतिशत की बढ़त के साथ सूचीबद्ध हुआ। एनएसई पर कंपनी के …

  • 7 November

    वीवर्क ने दिवाला संरक्षण के लिए आवेदन किया, कभी 47 अरब डॉलर था मूल्यांकन

    कभी वॉल स्ट्रीट की बड़ी कंपनियों में शुमार रही वैश्विक कोवर्किंग कंपनी वीवर्क ने अमेरिका में दिवाला संरक्षण के लिए आवेदन किया है। कोवर्किंग से आशय एक ही स्थान पर कई कंपनियों के लिए कार्यालय से है। वीवर्क दुनिया की प्रमुख कोवर्किंग कंपनियों में आती है। कभी इस कंपनी का बाजार मूल्यांकन 50 अरब डॉलर के पास पहुंचने वाला था। …

  • 7 November

    एलएंडटी टेक्नोलॉजी सर्विसेज का जेनरेटिव प्रौद्योगिकी के लिए गूगल क्लाउड से करार

    लार्सन एंड टुब्रो टेक्नोलॉजी सर्विसेज (एलटीटीएस) ने अपने परिचालन में जेनरेटिव प्रौद्योगिकी लागू करने के लिए गूगल क्लाउड के साथ साझेदारी की है। कंपनी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। एलटीटीएस लार्सन एंड टुब्रो ग्रुप के तहत डिजिटल इंजीनियरिंग और आरएंडडी सेवा कंपनी है। कंपनी ने बयान में कहा कि एलटीटीएस डेवलपर एक्सपीरियंस प्लेटफॉर्म (डेवएक्स) इंजीनियरिंग सेवाओं के लिए डिज़ाइन …

  • 7 November

    वीवर्क इंडिया के सीईओ ने कहा, वीवर्क ग्लोबल के दिवाला आवेदन से भारतीय कारोबार पर असर नहीं

    कोवर्किंग क्षेत्र की प्रमुख कंपनी वीवर्क इंडिया ने कहा है कि अमेरिकी अदालत में वीवर्क ग्लोबल द्वारा दायर दिवाला आवेदन से भारतीय कारोबार पर किसी तरह से असर नहीं पड़ेगा। वीवर्क इंडिया में बेंगलुरु की रियल एस्टेट कंपनी एम्बैसी ग्रुप की 73 प्रतिशत हिस्सेदारी है। इसमें वीवर्क ग्लोबल की 27 प्रतिशत हिस्सेदारी है। वीवर्क इंडिया के सात शहरों में 50 …