एअर इंडिया ने अपने दो डाटा केंद्र बंद कर दिए हैं और अपने ‘कम्प्यूटेशनल’ कार्यभार को क्लाउड पर स्थानांतरित किया है। यह एक ऐसा कदम जिससे घाटे में चल रही एयरलाइन को सालाना लगभग 10 लाख अमेरिकी डॉलर बचाने में मदद मिलेगी। टाटा समूह के स्वामित्व वाली एयरलाइन की ओर से मंगलवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, उसने मुंबई …
व्यापार
December, 2023
-
5 December
भारत में जनवरी-सितंबर के दौरान चाय निर्यात 4.93 प्रतिशत घटा
भारत से चाय का निर्यात जनवरी से सितंबर के दौरान 4.93 प्रतिशत घटकर 15.792 करोड़ किलोग्राम रह गया। चाय बोर्ड के नवीनतम आंकड़ों में यह बात सामने आई। वर्ष 2022 के पहले नौ महीनों में निर्यात 16.611 करोड़ किलोग्राम रहा था। आंकड़ों के अनुसार, उत्तर भारत में मुख्य तौर पर असम और पश्चिम बंगाल राज्यों में समीक्षाधीन अवधि में चाय …
-
5 December
रॉयल एनफील्ड की अपनी पुरानी बाइक को खरीदने व बेचने की नई पहल ‘रीओन’
मोटरसाइकिल निर्माता रॉयल एनफील्ड अपनी पुरानी बाइक को खरीदने और बेचने की पहल ला रही है। कंपनी ने ‘रीओन’ नाम की एक सुविधा शुरू की है। इसमें पुरानी मोटरसाइकिलों को मौजूदा तथा संभावित ग्राहकों को रॉयल एनफील्ड मोटरसाइकिल खरीदने या बेचने का विकल्प दिया जाएगा। रॉयल एनफील्ड के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) बी. गोविंदराजन ने एक बयान में कहा, ”हम …
-
5 December
अडाणी समूह की कंपनियों के शेयरों में 20 प्रतिशत तक का उछाल
अडाणी समूह के शेयरों में मंगलवार दोपहर को 20 प्रतिशत तक का उछाल आया। एक रिपोर्ट सामने आने के बाद कंपनी के शेयर में उछाल आया है, जिसमें दावा किया गया कि हिंडरबर्ग रिसर्च के समूह के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप प्रासंगिक नहीं थे। रिपोर्टों के अनुसार, यूएस इंटरनेशनल डेवलपमेंट फाइनेंस कॉर्प या डीएफसी ने श्रीलंका में भारतीय समूह की …
-
5 December
जितेश जॉन ने आईबीबीआई के कार्यकारी निदेशक के रूप में कार्यभार संभाला
भारतीय आर्थिक सेवा के अधिकारी (2001 बैच) जितेश जॉन ने भारतीय दिवाला व शोधन अक्षमता बोर्ड (आईबीबीआई) के कार्यकारी निदेशक के रूप में कार्यभार संभाल लिया है। एक बयान में यह जानकारी दी गई है। इससे पहले जॉन ऊर्जा मंत्रालय में आर्थिक सलाहकार के रूप में सेवाएं दे चुके हैं। आईबीबीआई की ओर से एक दिसंबर को जारी बयान के …
-
5 December
विप्रो कंज्यूमर ने वीवीएफ से साबुन के तीन ब्रांड का किया अधिग्रहण
विप्रो कंज्यूमर केयर एंड लाइटिंग ने वीवीएफ (इंडिया) लिमिटेड से तीन साबुन ब्रांड जो, डोय और बैक्टर शील्ड के अधिग्रहण की घोषणा की है। इस सौदे के मूल्य का खुलासा नहीं किया गया है। यह एक ऐसा कदम है जिससे कंपनी को विस्तार करने में मदद मिलेगी। अजीम प्रेमजी की अगुवाई वाली विप्रो एंटरप्राइजेज की इकाई विप्रो कंज्यूमर केयर एंड …
-
5 December
वैश्विक दक्षिण तक डिजिटल सार्वजनिक ढांचे की पहुंच होना जरूरीः अमिताभ कांत
जी20 में भारत के ‘शेरपा’ अमिताभ कांत ने मंगलवार को कहा कि वैश्विक दक्षिण को प्रौद्योगिकी के स्तर पर आगे बढ़ने और सतत विकास लक्ष्यों (एसडीजी) को हासिल करने के लिए डिजिटल सार्वजनिक बुनियादी ढांचे को अपनाने की जरूरत है। कांत ने कार्नेगी इंडिया की तरफ से आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि अब दुनिया डिजिटल सार्वजनिक …
-
4 December
एलएंडटी फाइनेंस होल्डिंग्स ने अपनी अनुषंगी कंपनियों का अपने साथ विलय किया पूरा
एलएंडटी फाइनेंस होल्डिंग्स (एलटीएफएच) ने अनुषंगी कंपनियों एलएंडटी फाइनेंस (एलटीएफ), एलएंडटी इंफ्रा क्रेडिट (एलटीआईसीएल) और एलएंडटी म्यूचुअल फंड ट्रस्टी का अपने साथ विलय पूरा होने की सोमवार को घोषणा की। प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, इस विलय के साथ सभी ऋण व्यवसाय एक इकाई यानी एलटीएफएच के तहत आएंगे। इसके साथ ही यह सूचीबद्ध ऋण इकाई, गैर-बैंकिंग वित्त कंपनी बन जाएगी …
-
4 December
जियोजीत फाइनेंशियल ने दो खंडों के नए सीईओ की नियुक्ति की
निवेश कंपनी जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज ने सोमवार को राहुल रॉय चौधरी को निजी संपत्ति सेवा खंड और गोपीनाथ नटराजन को पोर्टफोलियो एवं प्रबंधित परिसंपत्ति खंड का मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) नियुक्त करने की घोषणा की। कंपनी ने एक बयान में कहा कि दोनों खंडों के नए सीईओ संपत्ति प्रबंधन और पोर्टफोलियो प्रबंधन का जिम्मा संभालेंगे और अमीर ग्राहकों के पोर्टफोलियो …
-
4 December
कोलियर्स इंडिया ने प्रफुल्ला अग्रवाल को प्रबंध निदेशक नियुक्त किया
जमीन, जायदाद के बारे में परामर्श देने वाली कंपनी कोलियर्स इंडिया ने प्रफुल्ला अग्रवाल को प्रबंध निदेशक (ग्राहक रणनीतिक समाधान खंड) नियुक्त किया है। कंपनी ने सोमवार को यह जानकारी दी। उनके पास रियल एस्टेट क्षेत्र में कई प्रमुख कंपनियों के साथ काम करने का तीन दशकों से अधिक का अनुभव है। कोलियर्स इंडिया ने एक बयान में कहा कि …
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News