चावल, गेहूं का आटा, दाल जैसे खाने का समान महंगा होने से कृषि श्रमिकों के लिए खुदरा मुद्रास्फीति नवंबर में बढ़कर 7.37 प्रतिशत हो गई। वहीं ग्रामीण श्रमिकों के लिए यह 7.13 प्रतिशत रही। अक्टूबर में कृषि श्रमिकों की खुदरा मुद्रास्फीति 7.08 प्रतिशत और ग्रामीण श्रमिकों की खुदरा मुद्रास्फीति 6.92 प्रतिशत थी। श्रम मंत्रालय की ओर से बृहस्पतिवार को जारी …
व्यापार
December, 2023
-
21 December
पॉकेट एफएम ने लेखकों के लिए 250 करोड़ रुपये का कोष बनाया
‘ऑडियो’ मनोरंजन ऐप पॉकेट एफएम ने अपने मंच पर योगदान देने वाले लेखकों को भुगतान के लिए 250 करोड़ रुपये का कोष बनाया है। कंपनी ने कहा कि उसके मंच पर शीर्ष 10 लेखक चालू वर्ष के दौरान दो करोड़ रुपये से अधिक कमाने में सफल रहे हैं। पॉकेट एफएम के सह-संस्थापक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) रोहन नायक ने …
-
21 December
एक घंटे बाद बहाल हुई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स की सर्विस
देश और दुनिया में पॉपुलर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पूर्व में ट्विटर की सर्विस फिर से बहाल हो गई है। एक्स की सर्विस करीब एक घंटे तक डाउन रही, जिसकी वजह से यूजर्स कोई भी ताजा पोस्ट को नहीं देख पा रहे थे। भारत समेत दुनियाभर में इसके यूजर्स को गुरुवार सुबह 11 बजे से एक्स को एक्सेस करने …
-
20 December
वाहन कलपुर्जा उद्योग की पांच साल में सात अरब डॉलर के निवेश की योजना
वाहन कलपुर्जा उद्योग क्षमता विस्तार और प्रौद्योगिकी उन्नयन पर अगले पांच साल में 6.5 से सात अरब डॉलर का निवेश करने की योजना बना रहा है। उद्योग निकाय एक्मा की प्रमुख श्रद्धा सूरी मारवाह ने यह जानकारी दी। भारतीय वाहन कलपुर्जा विनिर्माता संघ (एक्मा) की अध्यक्ष ने यहां संवाददाताओं से कहा, ”उद्योग अधिक मूल्यवर्द्धन, प्रौद्योगिकी को उन्नत करने और घरेलू …
-
20 December
डोम्स इंडस्ट्रीज के शेयर की शानदार शुरुआत, पहले दिन के कारोबार में 68 प्रतिशत चढ़ा
पेंसिल और स्टेशनरी उत्पाद बनाने वाली कंपनी डोम्स इंडस्ट्रीज लिमिटेड के शेयर की बुधवार को शेयर बाजारों में शानदार शुरुआत हुई। कंपनी का शेयर अपने निर्गम मूल्य 790 रुपये पर 68 प्रतिशत के लाभ के साथ बंद हुआ। बीएसई और एनएसई दोनों पर कंपनी का शेयर 1,400 रुपये पर सूचीबद्ध हुआ, जो निर्गम मूल्य से 77.21 प्रतिशत की बढ़त है। …
-
20 December
जियो, एयरटेल ने सितंबर में 48 लाख मोबाइल ग्राहक जोड़े, वीआईएल के 7.5 लाख घटे
रिलायंस जियो ने दूरसंचार बाजार में अपनी पकड़ मजबूत करते हुए सितंबर में 34.7 लाख मोबाइल ग्राहक जोड़े। दूसरी ओर एयरटेल के मोबाइल ग्राहकों की संख्या 13.2 लाख बढ़ी। बाजार नियामक ट्राई ने अपने मासिक आंकड़ों में यह जानकारी दी। वोडाफोन आइडिया (वीआईएल) ने सितंबर में 7.5 लाख मोबाइल ग्राहक खो दिए, जिससे उसके वायरलेस ग्राहकों की संख्या घटकर 22.75 …
-
20 December
इंडिया शेल्टर फाइनेंस का शेयर पहले दिन 12.5 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद
इंडिया शेल्टर फाइनेंस कॉरपोरेशन लिमिटेड का शेयर बुधवार को अपने कारोबार के पहले दिन 493 रुपये के निर्गम मूल्य पर 12.5 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुआ। बीएसई पर कंपनी के शेयर की शुरुआत निर्गम मूल्य से 24.27 प्रतिशत की बढ़त के साथ 612.70 रुपये पर हुई। बाद में यह 26.77 प्रतिशत चढ़कर 625 रुपये पर पहुंच गया। अंत …
-
19 December
सन फार्मा ने तीन करोड़ डॉलर में खरीदी अमेरिकी कंपनी की 16.7 फीसदी हिस्सेदारी
भारत की सन फार्मास्यूटिकल्स लिमिटेड ने कहा कि उसने अमेरिकी कंपनी लिंड्रा थेरेप्यूटिक्स इंक में तीन करोड़ डॉलर में 16.7 प्रतिशत हिस्सेदारी हासिल करने के लिए समझौता किया है। मैसाचुसेट्स स्थित लिंड्रा थेराप्यूटिक्स, लंबे समय तक काम करने वाली ओरल (एलएओ) थेरेपी के लिए नई डिलीवरी तकनीक विकसित करने के व्यवसाय में लगी हुई है। सन फार्मा ने एक नियामक …
-
19 December
स्मार्टवर्ल्ड डेवलपर्स गुरुग्राम में नई परियोजना में करेगी 3,200 करोड़ रुपये का निवेश
रियल एस्टेट कंपनी स्मार्टवर्ल्ड डेवलपर्स मजबूत मांग के बीच अपने कारोबार का विस्तार करने के मकसद से गुरुग्राम में एक लक्जरी हाउसिंग परियोजना के लिए अगले पांच साल में करीब 3,200 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। कंपनी ने गुरुग्राम के सेक्टर 66 में गोल्फ कोर्स एक्सटेंशन रोड में एक नई आवासीय परियोजना ‘स्मार्टवर्ल्ड द एडिशन’ पेश की है। यह परियोजना …
-
19 December
वोक्सवैगन जनवरी से कारों की बढ़ाएगी कीमतें
वोक्सवैगन पैसेंजर कार्स इंडिया ने मंगलवार को बढ़ते इनपुट और मटेरियल लागत के चलते अपने मॉडल रेंज में कार की कीमतों में 2 प्रतिशत तक बढ़ोतरी की है। वोक्सवैगन के प्रवक्ता ने कहा, ब्रांड इनपुट लागत में वृद्धि का अधिकांश हिस्सा वहन कर रहा है, हालांकि, कुछ प्रभाव अंतिम उपभोक्ताओं पर डालना होगा। वोक्सवैगन का यह फैसला मारुति सुजुकी के …
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News