खेल

December, 2022

  • 23 December

    आईपीएल नीलामी में हरफनमौलाओं पर होगी सबकी नज़र

    कोच्चि (एजेंसी/वार्ता): इंडियन प्रीमियर लीग 2023 से पहले शुक्रवार को यहां होने वाली मिनी-ऑक्शन (नीलामी) में सभी टीमों की नज़रें हरफ़नमौलाओं पर टिकी होंगी। एक तरफ जहां मुंबई इंडियन्स, दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स जैसी टीमों को हरफनमौलाओं की सख्त जरूरत है, वहीं बेन स्टोक्स, सैम करेन और सिकंदर रज़ा जैसे खिलाड़ियों ने भी पिछले महीने समाप्त हुए टी20 विश्व …

  • 23 December

    दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिये आर्चर की इंग्लैंड टीम में वापसी

    लंदन (एजेंसी/वार्ता): इंग्लैंड ने दक्षिण अफ्रीका में अगले महीने शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए 14 सदस्यीय टीम की घोषणा गुरुवार को की जिसमें हरफनमौला जोफ्रा आर्चर की वापसी हुई है। एकदिवसीय विश्व कप 2019 में इंग्लैंड के लिये सर्वाधिक विकेट लेने वाले आर्चर ने अपना आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच मार्च 2021 में भारत के टी20 दौरे …

  • 23 December

    बिसलेरी ने गुजरात टाइटन्‍स के साथ साझेदारी की

    नयी दिल्ली (एजेंसी/वार्ता): भारत के प्रमुख पैकेज्‍ड ड्रिंकिंग वाटर ब्राण्‍ड बिसलेरी ने आधिकारिक जलयोजन सहयोगी के तौर पर आईपीएल टीम गुजरात टाइटन्‍स के साथ साझेदारी की है। यह साझेदारी तीन साल के लिये हुई है जिसकी शुरुआत इंडियन प्रीमियर लीग के 2023 सत्र से होगी। बिसलेरी की उपाध्यक्ष जयंती चौहान ने साझेदारी पर कहा, “खिलाड़ि‍यों के प्रदर्शन और सहनशीलता के …

  • 23 December

    गोवा करेगा भारत के पहले ‘विश्व टेबल टेनिस’ आयोजन की मेजबानी

    पणजी (एजेंसी/वार्ता): व्यावसायीकृत टेबल टेनिस प्रतियोगिताओं की आयोजक संस्था विश्व टेबल टेनिस (डब्ल्यूटीटी) ने भारत की पहले विश्व टेबल टेनिस सीरीज की मेजबानी गोवा की राजधानी पणजी को सौंपी है। डब्ल्यूटीटी ने गुरुवार को यहां आयोजित संवाददाता सम्मेलन में इसकी घोषणा करते हुए कहा कि डब्ल्यूटीटी स्टार कंटेंडर गोवा 2023 का आयोजन 27 फरवरी से पांच मार्च तक गोवा यूनिवर्सिटी …

  • 23 December

    सुदेवा ने शीतकालीन ब्रेक से पहले खाता खोला

    नयी दिल्ली (एजेंसी/वार्ता): सुदेवा दिल्ली ने गुरुवार को आई-लीग 2022-23 में मोहम्मदन एससी के साथ 1-1 से ड्रॉ खेलकर सीजन का अपना पहला अंक अर्जित कर लिया। छत्रसाल स्टेडियम पर खेले गये मुकाबले में आखिरी मिनटों तक किसी टीम ने गोल नहीं किया था, लेकिन सुदेवा ने 86वें मिनट में थेको कार्लोस पाओ के गोल से अपना खाता खोला, जबकि …

  • 22 December

    टिर्की को विश्व कप में अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद

    नयी दिल्ली (एजेंसी/वार्ता): हॉकी इंडिया के अध्यक्ष दिलीप टिर्की ने गुरुवार को कहा कि भारत ने बीते वर्षों में अच्छा प्रदर्शन किया है और उन्हें उम्मीद है कि वे अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ (एफआईएच) ओडिशा पुरुष हॉकी विश्व कप 2023 में भी इसे जारी रखेंगे। टिर्की ने कहा, “भारत की वर्तमान पुरुष टीम आत्मविश्वास से भरी है और हाल के वर्षों …

  • 22 December

    कुलदीप को अंतिम एकादश में शामिल नहीं करने का फैसला हैरानगी भरा: कपिल

    कानपुर (एजेंसी/वार्ता): बंगलादेश के खिलाफ चटगांव टेस्ट में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव को गुरुवार से ढाका में शुरू हुये दूसरे टेस्ट में जगह नहीं मिलने से कोच कपिल पांडे हैरान हैं। टीम प्रबंधन के फैसले से खिन्न नजर आ रहे कपिल ने ‘यूनीवार्ता’ से कहा “ कुलदीप को अंतिम एकादश में नहीं …

  • 22 December

    दक्षिण अफ्रीका, ज़िम्बाब्वे दौरे के लिये कोली बने विंडीज कोच

    सेंट जॉन्स (एजेंसी/वार्ता): क्रिकेट वेस्ट इंडीज (सीडब्ल्यूआई) ने ज़िम्बाब्वे और दक्षिण अफ्रीका के आगामी दौरों के लिए आंद्रे कोली को अपनी पुरुष टीम का अंतरिम कोच नियुक्त किया है। सीडब्ल्यूआई ने गुरुवार को यह जानकारी दी। बोर्ड ने बताया कि 19 दिसंबर को सीडब्ल्यूआई के निदेशक मंडल की बैठक के बाद कोली को यह जिम्मेदारी दी गयी। उल्लेखनीय है कि …

  • 22 December

    IND vs BAN Test2: बंगलादेश 227 रन पर सिमटी, भारत मज़बूत

    ढाका (एजेंसी/वार्ता): भारत ने उमेश यादव (25/4) और रविचंद्रन अश्विन (71/4) की शानदार गेंदबाजी की बदौलत बंगलादेश को दूसरे टेस्ट की पहली पारी में गुरुवार को 227 रन पर ऑलआउट कर दिया। भारत ने पहले दिन का खेल खत्म होने से पूर्व बिना किसी नुकसान के 19 रन बना लिये। बंगलादेश ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए सहज शुरुआत की …

  • 22 December

    अमेरिका के कोच का पद छोड़ सकते हैं चंद्रपॉल

    कैलिफोर्निया (एजेंसी/वार्ता): वेस्ट इंडीज के दिग्गज क्रिकेटर शिवनारायण चंद्रपॉल अंडर-19 महिला विश्व कप 2023 के बाद अमेरिकी महिला टीमों के मुख्य कोच का पद छोड़ सकते हैं। अमेरिका क्रिकेट के सूत्रों ने बताया है कि चंद्रपॉल बोर्ड की वर्तमान स्थिति और पेशेवराना अंदाज की कमी से नाखुश हैं, हालांकि चंद्रपॉल ने फिलहाल खुद कोई बयान जारी नहीं किया है। अमेरिका …