डेहरी आन सोन (एजेंसी/वार्ता): बिहार में रोहतास जिले के दिनारा थाना क्षेत्र से पुलिस ने बुधवार को कुंआ से दो युवकों का शव बरामद किया। पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि दिनारा नटवार पथ पर मऊडिहरा मोड़ के समीप कुंआ से दो युवकों का शव बरामद किया गया है।
शवों की पहचान सासाराम के मुरादाबाद निवासी 22 वर्षीय जयशंकर सिंह तथा सासाराम कंपनी सराय मोहल्ला निवासी 23 वर्षीय आदित्य सिंह के रूप में की गयी है। दोनों युवक कार से अपने दोस्त के जन्मदिन की पार्टी मनाने के लिए नटवार पेट्रोल पंप के समीप एक होटल में आये थे।
वहां पुलिस गश्ती में निकली पेट्रोलिंग गाड़ी को देखकर दोनों युवक फरार हो गये। सूत्रों ने बताया कि शवों को कुंआ से बाहर निकाल पोस्टमॉर्टम के लिए सासाराम भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
-एजेंसी/वार्ता
यह भी पढ़े: मध्यप्रदेश में आएं और उद्योग लगाएं: सीएम शिवराज सिंह
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News