कोल्हापुर (एजेंसी/वार्ता): कर्नाटक में बेलगाम जिले के कलेक्टर ने महाराष्ट्र के सांसद धरशील माने के राज्य में प्रवेश पर रोक लगाने के आदेश जारी किए है। माने सीमा मुद्दे पर राज्य विशेषज्ञ समिति के अध्यक्ष भी हैं। माने सोमवार से बेलगाम जिले के तिलकवाड़ी में होने वाले महाराष्ट्र एकीकरण समिति (एमईएस) के ‘महामेलाव’ में शामिल होने वाले थे। इससे पहले ही बेलगाम कलेक्टर नितेश पाटिल ने श्री माने के प्रवेश पर रोक लगाने का आदेश जारी कर दिया।
माने ने पहले ही कर्नाटक सरकार को अपनी निर्धारित आधिकारिक यात्रा के बारे में सूचित कर दिया था और बाद में दौरे के दौरान पर्याप्त पुलिस सुरक्षा प्रदान करने का अनुरोध किया था।
कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई द्वारा विवादित सीमा पर विवादास्पद बयानों के बाद श्री माने की यात्रा से बेलगाम जिले में कानून व्यवस्था की स्थिति बिगड़ने और महाराष्ट्र और कर्नाटक के बीच सीमा विवाद पर चल रही तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए कलेक्टर ने सांसद के प्रवेश पर रोक लगाने का आदेश जारी किया।
-एजेंसी/वार्ता
यह भी पढ़े: संथाल परगना में ध्वस्त हुआ झामुमो का मजबूत स्तंभ :दीपक प्रकाश
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News