अरविंद अकेला कल्लू का गाना अनार रिलीज

भोजपुरी सिनेमा के जानेमाने अभिनेता-गायक अरविंद अकेला कल्लू का नया गाना अनार रिलीज हो गया है। गाना अनार को जे एम एफ भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब से रिलीज किया गया है। इस गाने को कल्लू ने शिल्पी राज के साथ मिलकर गाया है। गाने के वीडियो में आरोही सिंह और कल्लू की जोड़ी है।

इस गाने को लेकर अरविंद अकेला कल्लू ने कहा कि अनार फुल्ली कमर्शियल गाना है और यह दर्शकों को झूमने को मजबूर कर देने वाला है। इस गाने में हमने खूब मस्ती की है और लोगों को भी इस गाने में खूब मस्ती मिलने वाला है। उन्होंने कहा कि जे एम एफ भोजपुरी एक शानदार म्यूजिक प्लेटफ़ॉर्म हैं, जहां हर तरह के गाने उपलब्ध हैं, जिससे लोगों का मनोरंजन हो सके। उसी प्ले लिस्ट में हमारा यह गाना भी जुड़ गया है, जिसे मैं भोजपुरी के दर्शकों से बड़ा और मिलियन व्यूज वाला बनाने का आग्रह करता हूं।

यह गाना आपके लिए है और इसे खूब एन्जॉय करें। वहीँ इस चैनल के मालिक बद्रीनाथ झा ने कहा कि कल्लू का गाना अनार मनोरंजन की ताजगी देने वाला है, इसलिए इसे खूब प्यार और आशीर्वाद दें। साथ ही इस पर रिल्स बना कर बताएं कि यह गाना कैसा बना है। उन्होंने बताया कि इस गाने के गीतकार अभिनव प्रताप सिंह और संगीतकार राहुल रॉय हैं। संगीत निर्देशक रवि राज देवा हैं, जबकि वीडियो में कल्लू के साथ आरोही सिंह नजर आ रही हैं।निर्देशक वेंकट महेश और क्रिएटिव डायरेक्टर नितेश सिंह हैं। डीओपी रियाज़ अली और कोरियोग्राफर विकी फ्रांसिस हैं।

– एजेंसी