आजकल भागदौड़ भरी जिंदगी, गलत खानपान और तनाव के कारण हार्ट अटैक का खतरा तेजी से बढ़ रहा है। कम उम्र में दिल का दौरा पड़ना अब आम हो गया है। लेकिन अच्छी खबर यह है कि कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखकर हार्ट अटैक के खतरे को काफी हद तक टाला जा सकता है।
विशेषज्ञों की मानें तो जीवनशैली में थोड़े से बदलाव करके न सिर्फ दिल को मजबूत रखा जा सकता है, बल्कि समय से पहले हार्ट से जुड़ी गंभीर बीमारियों से भी बचा जा सकता है। आइए जानते हैं वो 4 अहम बातें जिन्हें अपनाकर आप अपने दिल को हेल्दी रख सकते हैं।
1. संतुलित और दिल के अनुकूल आहार लें
अधिक तला-भुना, फास्ट फूड और प्रोसेस्ड खाने से कोलेस्ट्रॉल और ब्लड प्रेशर बढ़ते हैं। इसलिए दिल को स्वस्थ रखने के लिए फल, सब्जियां, ओट्स, सूखे मेवे, और फाइबर युक्त भोजन का सेवन करें।
सैचुरेटेड फैट्स और नमक की मात्रा कम करें।
2. नियमित व्यायाम करें
हर दिन 30 से 45 मिनट वॉक, योग या कार्डियो एक्सरसाइज करना हार्ट की धमनियों को खुला रखता है और ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाता है। इससे वजन कंट्रोल में रहता है और हार्ट स्ट्रेस नहीं लेता।
3. तनाव को करें दूर
लगातार तनाव और चिंता से ब्लड प्रेशर बढ़ता है और यह दिल के लिए बेहद खतरनाक हो सकता है। ध्यान, मेडिटेशन और अच्छी नींद के ज़रिए तनाव को नियंत्रित करें। साथ ही 7–8 घंटे की नींद लेना जरूरी है।
4. रेगुलर हेल्थ चेकअप कराएं
हार्ट से जुड़ी बीमारियां अक्सर बिना लक्षणों के आती हैं। इसलिए ब्लड प्रेशर, कोलेस्ट्रॉल, शुगर और ईसीजी जैसी जांचें समय-समय पर कराते रहें। इससे कोई समस्या होने पर समय रहते इलाज संभव है।
ध्यान दें:
धूम्रपान और शराब का सेवन बंद करें।
हार्ट अटैक के लक्षणों (जैसे सीने में दर्द, सांस फूलना, पसीना आना) को नज़रअंदाज़ न करें।
मोटापा और डायबिटीज के मरीज विशेष रूप से सतर्क रहें।
यह भी पढ़ें:
फौलादी शरीर के लिए क्या है बेहतर? भीगे हुए चने या अंकुरित चने – जानें वैज्ञानिक आधार पर सही विकल्प
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News