मजेदार जोक्स: मैं तीर्थ यात्रा पर जा रहा हूं

सुरेश- मैं तीर्थ यात्रा पर जा रहा हूं
सोच रहा हूं दारू छोड़ दूं
राजू- यह तो बहुत अच्छी बात है
इसमें सोचने की क्या जरूरत है
सुरेश- पर मेरे सारे दोस्त कुत्ते हैं, किसके पास छोडूं?😆🤣🤣🤣🤣😝😝😝

**************************************************************************************

मरीज (डॉक्टर से)- उम्र लम्बी करने का कोई तरीका बताइये
डॉक्टर- शादी कर लो
मरीज- इससे उम्र लम्बी हो जाएगी
डॉक्टर- नहीं, पर दो फायदे जरूर होंगे,
पहला- लम्बी जिंदगी की चाहत खत्म हो जाएगी
दूसरा- बची जिंदगी लम्बी लगने लगेगी……😆🤣🤣🤣🤣😝😝😝

**************************************************************************************

गप्पू- शादी हमेशा अच्छा खाना पकाने वाली से करनी चाहिए
पप्पू- क्यों?
गप्पू- क्योंकि शादी के बाद प्यार कम हो सकता है, भूख नहीं….😆🤣🤣🤣🤣😝😝😝

**************************************************************************************

पति और पत्नी कहीं जा रहे थे
तभी एक भिखारी वहां से गुजरा और आवाज लगाई-
‘ऐ हुस्न की मल्लिका’ अंधे को 5 रूपए दे दे
पति ने पत्नी की तरफ देखा और बोला-
दे दो, बेचारा वाकई अंधा है….😆🤣🤣🤣🤣😝😝😝

**************************************************************************************

पेपर देते समय एक छात्र बिल्कुल चुप बैठा था
टीचर- तुम परेशान क्यों हो?
छात्र चुप रहा
टीचर- क्या तुम पैन भूल गए?
छात्र फिर चुप रहा
टीचर- क्या हुआ रोल नम्बर भूल गए?
छात्र फिर चुपचाप रहा
टीचर- क्या कैल्कुलेटर भूल गये हो?
छात्र- अरे चुप हो जा मेरी मां
इधर मैं गलत सब्जेक्ट की पर्चियां ले आया और तुझे पैन पेंसिल की आग लगी है….😆🤣🤣🤣🤣😝😝😝

**************************************************************************************

एक चतुर महिला ने फेसबुक पर लिखा-
मन को वश में करना सीख रही हूं आजकल,
शिमला जाने का मन होता है तो शिमला मिर्च खा लेती हूं,
मसूरी जाने का मन होता है तो मसूर की दाल खा लेती हूं
और उधमपुर जाने का मन होता है तो घर में उधम मचा देती हूं…..😆🤣🤣🤣🤣😝😝😝

मजेदार जोक्स: काश मेरी पड़ोसन का नाम दुआ होता