बारिश का मौसम जहां मन को सुकून देता है, वहीं त्वचा के लिए यह मौसम कई समस्याएं लेकर आता है। सबसे आम परेशानी होती है पिंपल्स (मुंहासे) की, जो इस मौसम में तेजी से बढ़ सकते हैं। ह्यूमिडिटी, पसीना और धूल-मिट्टी मिलकर त्वचा के रोमछिद्रों को बंद कर देते हैं, जिससे पिंपल्स पनपते हैं।
आइए जानें कि इस मौसम में पिंपल्स क्यों होते हैं और किन घरेलु उपायों से आप इस समस्या से छुटकारा पा सकते हैं।
मॉनसून में पिंपल्स बढ़ने के कारण
अधिक नमी और पसीना: बारिश में वातावरण में नमी बढ़ जाती है, जिससे त्वचा चिपचिपी हो जाती है और रोमछिद्र बंद हो जाते हैं।
गंदगी और बैक्टीरिया: नमी के कारण बैक्टीरिया जल्दी पनपते हैं, जिससे पिंपल्स बढ़ते हैं।
गलत स्किनकेयर: भारी क्रीम या ऑयली प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल रोमछिद्रों को बंद कर सकता है।
बार-बार चेहरा छूना: गंदे हाथों से चेहरा छूने से संक्रमण फैलता है।
घरेलू उपाय जो देंगे पिंपल्स से राहत
1. नीम की पत्तियों का इस्तेमाल
नीम में एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं। नीम की पत्तियों को उबालकर उसका पेस्ट बनाएं और चेहरे पर लगाएं। इससे त्वचा साफ और बैक्टीरिया मुक्त रहेगी।
2. एलोवेरा जेल
एलोवेरा का ताज़ा जेल पिंपल्स को सूखने में मदद करता है और त्वचा को ठंडक पहुंचाता है।
3. टी ट्री ऑयल
यह प्राकृतिक एंटीसेप्टिक है। 2-3 बूंदें किसी कैरियर ऑयल (जैसे नारियल तेल) में मिलाकर प्रभावित जगह पर लगाएं।
4. शहद और दालचीनी का पेस्ट
शहद एंटीबैक्टीरियल है और दालचीनी सूजन को कम करती है। इसे मिलाकर रातभर लगाएं।
5. बेसन और हल्दी का फेस पैक
बेसन त्वचा को साफ करता है और हल्दी बैक्टीरिया से लड़ती है। यह पैक हफ्ते में 2 बार लगाएं।
कुछ जरूरी सावधानियां
चेहरा दिन में 2-3 बार माइल्ड फेसवॉश से धोएं
ऑयली स्किन के लिए ऑयल-फ्री मॉइश्चराइज़र का इस्तेमाल करें
फेशियल टिशू या साफ तौलिया रखें
मेकअप कम से कम करें
यह भी पढ़ें:
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News