सौंफ खाने का है शौक? जानिए अधिक सेवन से सेहत को कैसे हो सकता है नुकसान

भारतीय रसोई में सौंफ (Fennel Seeds) का इस्तेमाल ना केवल स्वाद और खुशबू के लिए किया जाता है, बल्कि इसे माउथ फ्रेशनर और पाचन सुधारक के तौर पर भी खाया जाता है। आयुर्वेद में भी सौंफ को गैस, अपच, आंखों की रोशनी और हार्मोन बैलेंस करने के लिए फायदेमंद माना गया है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि अधिक मात्रा में सौंफ का सेवन नुकसानदायक भी हो सकता है?

सौंफ के फायदे
पाचन में सुधार

सांसों की दुर्गंध दूर करना

आंखों की रोशनी के लिए लाभदायक

हार्मोनल संतुलन बनाए रखना

वजन घटाने में सहायक

लेकिन “हर चीज़ की हद होती है”, और जब सौंफ का सेवन मात्रा से अधिक हो जाए तो यह सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है।

अधिक सौंफ खाने से हो सकते हैं ये नुकसान
1. हार्मोनल असंतुलन
सौंफ में फाइटोएस्ट्रोजेन (Phytoestrogens) होते हैं, जो शरीर के हार्मोन पर असर डालते हैं। अधिक सेवन महिलाओं में पीरियड्स संबंधी समस्याएं और हार्मोनल बदलाव ला सकता है।

2. एलर्जी की आशंका
कुछ लोगों में सौंफ से स्किन रैशेज़, खुजली या सूजन जैसी एलर्जी हो सकती है।

3. ब्लड प्रेशर पर असर
सौंफ ब्लड प्रेशर को कम करने में सहायक होती है, लेकिन हाइपोटेंशन (कम बीपी) वालों को इससे दूरी बनानी चाहिए।

4. गर्भवती महिलाओं के लिए सतर्कता जरूरी
गर्भावस्था में अधिक सौंफ का सेवन गर्भ में हार्मोनल दखल दे सकता है। डॉक्टर से सलाह लेकर ही खाएं।

5. नींद और सुस्ती बढ़ा सकती है
सौंफ में प्राकृतिक सेडेटिव गुण होते हैं, जिससे अधिक मात्रा में सेवन नींद या सुस्ती ला सकता है।

सुरक्षित मात्रा में सेवन करें
रोज़ाना 1 से 1.5 चम्मच सौंफ खाना फायदेमंद होता है।

इससे ज्यादा मात्रा लगातार लेने से पहले डॉक्टर या न्यूट्रिशनिस्ट की सलाह ज़रूर लें।

गर्भवती महिलाएं, बीपी या हार्मोन से जुड़ी बीमारी वालों को सावधानी रखनी चाहिए।

यह भी पढ़ें:

भीगे बादाम का कमाल: सुबह-सुबह खाएं 4 दाने, दूर होंगी ये 7 सेहत से जुड़ी परेशानियां