बारिश के मौसम में अचानक झड़ने लगे हैं बाल? हो सकता है स्कैल्प इंफेक्शन, जानिए बचाव और इलाज

मानसून भले ही मौसम को सुहाना बना दे, लेकिन इस दौरान बाल झड़ना (Hair Fall) एक आम समस्या बन जाती है। अगर आपके बाल अचानक अधिक मात्रा में झड़ने लगे हैं तो यह सिर्फ नमी या बालों की देखभाल की कमी नहीं, बल्कि स्कैल्प इंफेक्शन (Scalp Infection) का संकेत भी हो सकता है। त्वचा रोग विशेषज्ञों के अनुसार, बारिश में बढ़ी हुई नमी, गंदगी और फंगल इन्फेक्शन स्कैल्प को प्रभावित कर सकते हैं, जिससे बाल झड़ने लगते हैं।

स्कैल्प इंफेक्शन के संकेत
खुजली और जलन – लगातार सिर में खुजली और जलन महसूस होना फंगल संक्रमण का शुरुआती संकेत हो सकता है।

डैंड्रफ या फ्लेकी स्किन – अधिक मात्रा में रूसी या सफेद परत बनना।

गंध आना – सिर से बदबू आना बैक्टीरियल इंफेक्शन की ओर इशारा करता है।

लाल चकत्ते या फोड़े – स्कैल्प पर दर्दनाक लाल धब्बे या छोटे दाने होना।

बालों की जड़ों में कमजोरी – बाल आसानी से जड़ों से गिरने लगते हैं।

क्यों होता है स्कैल्प इंफेक्शन?
बारिश में गीले बालों को देर तक बांधकर रखना

हेलमेट या टोपी के नीचे बंद स्कैल्प में पसीने की वजह से नमी

स्कैल्प की साफ-सफाई में लापरवाही

पब्लिक या गंदे पानी से सिर का संपर्क

घटिया क्वालिटी के हेयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल

स्कैल्प इंफेक्शन से बचने के उपाय
गीले बालों को तुरंत सुखाएं – वेट हेयर में इंफेक्शन की संभावना अधिक होती है।

एंटी-फंगल शैम्पू – हफ्ते में 2-3 बार डॉक्टर द्वारा सुझाया गया शैम्पू इस्तेमाल करें।

तेल कम लगाएं – नमी के मौसम में हेवी ऑयलिंग से स्कैल्प चोक हो सकता है।

बालों को खुला रखें – ज्यादा देर तक बांधकर न रखें।

साफ तकिया कवर और टॉवल – संक्रमण से बचने के लिए इन्हें समय-समय पर धोते रहें।

यह भी पढ़ें:

पीले दांतों से नहीं मिल रही मुस्कान में चमक? अपनाएं ये 5 घरेलू नुस्खे, बदबू भी होगी गायब