अगर आप ऐसा बिजनेस शुरू करना चाहते हैं जिसमें लागत कम और प्रॉफिट जबरदस्त हो, तो पर्सनलाइज्ड मील किट सर्विस आपके लिए बेस्ट चॉइस हो सकती है। यह आइडिया अमेरिका, कनाडा, जापान और ऑस्ट्रेलिया जैसे देशों में पहले ही ट्रेंडिंग है, लेकिन भारत में इसकी शुरुआत अभी नहीं हुई है। यही वजह है कि इसमें पहले मूवर एडवांटेज लेने का शानदार मौका है।
क्या है पर्सनलाइज्ड मील किट सर्विस?
यह एक हेल्थ-फोकस्ड फूड सर्विस है, जिसमें ग्राहकों को उनकी सेहत और डाइट के अनुसार तैयार किया गया खाना घर बैठे मिलता है। जैसे:
डायबिटीज के मरीजों के लिए लो-शुगर डाइट
ब्लड प्रेशर वालों के लिए लो-सोडियम मील
वेट लॉस करने वालों के लिए कैलोरी कंट्रोल्ड फूड
गर्भवती महिलाओं के लिए न्यूट्रिशन रिच मील
बच्चों और छात्रों के लिए एनर्जी बूस्टिंग डाइट
यह सर्विस सब्सक्रिप्शन मॉडल पर चलती है — ग्राहक हफ्ता, महीना या क्वार्टरली पैकेज ले सकते हैं और उन्हें हर दिन फ्रेश व हेल्दी खाना मिलता है।
कितना लगेगा खर्च? कितना मिलेगा मुनाफा?
अगर आप छोटे शहर से शुरू करते हैं, तो आप ₹1 लाख से भी कम में शुरुआत कर सकते हैं।
वहीं बड़े शहरों में क्लाउड किचन मॉडल अपनाकर ₹5 से ₹10 लाख की लागत में यह बिजनेस स्केल किया जा सकता है।
संभावित प्रॉफिट कैलकुलेशन:
यदि दिन के 100 ग्राहक बनते हैं और हर ग्राहक से ₹200 चार्ज करते हैं:
डेली इनकम: ₹20,000
मंथली टर्नओवर: ₹6 लाख
मंथली प्रॉफिट (₹3 लाख खर्च निकालकर): ₹3 लाख
बड़े शहरों में यह आंकड़ा ₹10 लाख से ₹1 करोड़ तक पहुंच सकता है।
स्टूडेंट्स, महिलाएं और रिटायर्ड लोग कैसे उठा सकते हैं फायदा?
महिलाएं इसे घर से ही शुरू कर सकती हैं – खासकर अगर उन्हें हेल्दी कुकिंग में रुचि है।
स्टूडेंट्स मार्केटिंग और सोशल मीडिया हैंडलिंग जैसे रोल निभा सकते हैं।
रिटायर्ड लोग इस बिजनेस में इन्वेस्टमेंट कर सकते हैं और अपने नेटवर्क से ग्राहक बना सकते हैं – खासकर उन लोगों के लिए जिनकी उम्र बढ़ रही है और जो हेल्थ को लेकर ज्यादा सतर्क हैं।
कैसे करें बिजनेस को पॉपुलर?
सोशल मीडिया मार्केटिंग
फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर टार्गेटेड ऐड चलाएं। डाइट टिप्स, हेल्दी रेसिपी, और ट्रांसफॉर्मेशन स्टोरीज़ जैसे इंगेजिंग कंटेंट से यूज़र्स को जोड़ें।
लोकल इन्फ्लुएंसर्स और फिटनेस ब्लॉगर्स
हेल्थ-कॉनशस ऑडियंस तक पहुंचने के लिए फिटनेस इन्फ्लुएंसर्स और फूड ब्लॉगर्स से पार्टनरशिप करें। उनके रिव्यू आपके प्रोडक्ट में भरोसा दिलाएंगे।
मेडिकल स्टोर्स और क्लिनिक्स
डॉक्टर्स और फार्मेसियों से टाई-अप करके डायबिटीज, बीपी, थायरॉइड आदि मरीजों तक पहुंचें।
2025 का गेमचेंजर बिजनेस!
पर्सनलाइज्ड मील किट सर्विस आने वाले वर्षों में भारत का सबसे तेज़ी से बढ़ता फूड स्टार्टअप मॉडल बन सकता है।
कम लागत, सब्सक्रिप्शन बेस्ड मॉडल और हेल्थ ट्रेंड के साथ जुड़कर आप कुछ ही महीनों में लाखों की कमाई कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें:
बार-बार पेट फूलता है? ये सिर्फ गैस नहीं, गंभीर बीमारी का इशारा हो सकता है
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News