पप्पू (गप्पू से)- यार ये शादीशुदा लोग कितना झूठ बोलते हैं
गप्पू- वो कैसे?
पप्पू- अपनी एनिवर्सरी पर बोलते हैं कि पता ही नहीं चला
20 साल कैसे निकल गये जबकि इनको पता है, हर दिन कैसे निकलता है…..😆🤣🤣🤣🤣😝😝😝
**************************************************************************************
गप्पू (पप्पू से)- जिंदगी में गर्लफ्रेंड का होना बहुत जरुरी है
वरना दिल की बातें बेवड़ो से करनी पड़ती हैं……😆🤣🤣🤣🤣😝😝😝
**************************************************************************************
दो लड़कियां बस में सीट के लिए लड़ रही थीं
कंडक्टर- अरे क्यों लड़ रही हो,
जो उम्र में सबसे बड़ी है वो बैठ जाए
फिर क्या, पूरे रास्ते दोनों खड़ी ही रहीं……😆🤣🤣🤣🤣😝😝😝
**************************************************************************************
शादी के कुछ दिन बाद मुंह फुलाए पत्नी से पति ने पूछा
पति- एक बात बताओ शादी से पहले तुम्हारे कितने ब्वॉयफ्रेंड थे?
पत्नी अन्दर गई और एक लिफाफा लेकर आई,
जिसमें चावल के कुछ दाने और 200 रुपये रखे थे
पति- ये क्या है?
पत्नी- मैं जब भी कोई ब्वॉयफ्रेंड बनाती थी,
तब एक चावल का दाना इस लिफाफे में डाल देती थी
यह सुनकर पति ने चावल के दाने गिने कुल सात निकले
पति बोला- सात हैं, कोई बात नहीं आजकल इतने तो हर लड़की के होते हैं,
लेकिन ये 200 रुपये किसलिए रखे हैं?
पत्नी- चार किलो चावल बेच दिए
पति के होश उड़ गए……😆🤣🤣🤣🤣😝😝😝
**************************************************************************************
मरीज- डॉक्टर साहब, क्या आपको यकीन है कि मुझे मलेरिया ही है?
डॉक्टर- ऐसा क्यों पूछा?
मरीज- दरअसल मैंने एक मरीज के बारे में पढ़ा था कि
डॉक्टर उसका मलेरिया का इलाज करते रहे
अंत में जब वह मरा तो पता चला कि उसे टायफाइड था
डॉक्टर- चिंता मत करो, हमारे अस्पताल में ऐसा कभी नहीं होता
हम अगर किसी का मलेरिया का इलाज करते हैं, तो वह मलेरिया से ही मरता है……😆🤣🤣🤣🤣😝😝😝
**************************************************************************************
गप्पू- अरे तेरा मुंह कैसे जल गया?
पप्पू- किसी ने बताया कि चावल उबालकर चेहरे पर लगाने से गोरे हो जाते हैं
गप्पू- फिर क्या हुआ?
पप्पू- सत्यानाश हो जाये उसका, पर ये नहीं बताया कि
ठंडे करके लगाने हैं…….😆🤣🤣🤣🤣😝😝😝
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News