‘पंचायत’ वेब सीरीज से घर-घर में मशहूर हुए एक्टर आसिफ खान को हाल ही में दिल का दौरा पड़ा, जिसके चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। एक्टर पिछले दो दिनों से अस्पताल में भर्ती हैं। उन्होंने खुद इंस्टाग्राम स्टोरीज़ के ज़रिए इस बारे में जानकारी दी और अपनी सेहत को लेकर अपडेट भी शेयर किया।
आसिफ ने अपनी पहली स्टोरी में लिखा,
“पिछले 36 घंटों ने मुझे ये सिखाया कि जिंदगी कितनी अनिश्चित और छोटी हो सकती है। किसी भी दिन को हल्के में मत लो, क्योंकि सब कुछ एक पल में बदल सकता है। जो भी तुम्हारे पास है, उसके लिए शुक्रगुजार रहो। जानो कि कौन तुम्हारे लिए मायने रखता है और उन्हें सहेज कर रखो। जिंदगी एक तोहफा है, और हम वाकई में खुशकिस्मत हैं।”
इसके बाद, उन्होंने अपनी दूसरी स्टोरी में सेहत को लेकर अपडेट दिया।
“कुछ घंटे पहले मेरी तबीयत ज्यादा बिगड़ गई थी, इसलिए मुझे अस्पताल में भर्ती होना पड़ा। लेकिन अब ये बताते हुए राहत मिल रही है कि मेरी हालत बेहतर हो रही है और मैं रिकवरी की तरफ बढ़ रहा हूं। आप सभी के प्यार, चिंता और दुआओं का दिल से शुक्रिया। जल्द ही मिलूंगा — तब तक मुझे अपनी दुआओं में याद रखिए।”
‘पंचायत’ में दमदार रोल से पहचान
आसिफ खान को अमेज़न प्राइम वीडियो की हिट वेब सीरीज़ ‘पंचायत’ में ‘दामाद जी’ के किरदार से जबरदस्त पॉपुलैरिटी मिली थी। इसके अलावा उन्होंने जयदीप अहलावत की ‘पाताल लोक’, और फिल्मों ‘काकुड़ा’ तथा ‘द भूतनी’ में भी शानदार भूमिकाएं निभाई हैं।
यह भी पढ़ें:
खेल-खेल में हो सकता है गंभीर नुकसान – लिगामेंट टियर से रहें सावधान
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News