अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा कनाडा से आने वाले सभी उत्पादों पर 35% आयात शुल्क (टैरिफ) लगाने के फैसले पर कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने कड़ा रुख अपनाया है।
कार्नी ने कहा कि कनाडा अपने श्रमिकों और कारोबारों की मजबूती से रक्षा करता रहा है और आगे भी करता रहेगा। उन्होंने इस टैरिफ को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर प्रतिक्रिया दी और दो टूक कहा कि “कनाडा अपने लोगों और अर्थव्यवस्था के हितों से कोई समझौता नहीं करेगा।”
ट्रंप ने लगाए 35% टैरिफ, कार्नी का पलटवार
डोनाल्ड ट्रंप ने घोषणा की है कि 1 अगस्त से कनाडा से आयात होने वाले सभी उत्पादों पर 35% आयात शुल्क लागू होगा। ट्रंप ने इस फैसले को कनाडा की व्यापार नीतियों और फेंटानिल की तस्करी के खिलाफ एक जवाबी कदम बताया।
ट्रंप ने कहा, “कनाडा से अमेरिका में आने वाले फेंटानिल और वहां की व्यापार नीति, दोनों ही हमारी अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा हैं।”
कार्नी का जवाब: ‘हम राष्ट्रहित में मज़बूत कदम उठा रहे हैं’
पीएम मार्क कार्नी ने जवाब में कहा कि उनकी सरकार कनाडाई श्रमिकों, व्यवसायों और अर्थव्यवस्था की रक्षा में पूरी तरह सक्षम है।
उन्होंने लिखा:
“हम एक मजबूत और एकीकृत कनाडा का निर्माण कर रहे हैं। फेडरल सरकार, प्रांत और क्षेत्र मिलकर आर्थिक विकास के नए अध्याय की शुरुआत कर रहे हैं। दुनिया भर में हम अपने व्यापारिक रिश्तों को मजबूत कर रहे हैं।”
फेंटानिल संकट पर भी जताई चिंता
कार्नी ने यह भी कहा कि कनाडा ने उत्तरी अमेरिका में फेंटानिल के कहर को रोकने में महत्वपूर्ण प्रगति की है। उन्होंने ज़ोर देकर कहा कि कनाडा अमेरिका के साथ मिलकर इस खतरनाक नशीली दवा के खिलाफ लड़ाई में संकल्पबद्ध है।
“हम लोगों की ज़िंदगी बचाने और समुदायों की सुरक्षा के लिए अमेरिका के साथ मिलकर काम करते रहेंगे।”
यह भी पढ़ें:
क्या आप भी ले रही हैं बर्थ कंट्रोल पिल्स? जानिए इससे जुड़ी गंभीर चेतावनी
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News