भिंडी, जिसे लेडीफिंगर भी कहा जाता है, एक पौष्टिक सब्जी है जिसमें विटामिन K, C, फोलेट, मैग्नीशियम, विटामिन B और मैंगनीज जैसे कई जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं। यह सेहत के लिए काफी फायदेमंद होती है, लेकिन कुछ खाद्य पदार्थों के साथ इसका सेवन करने से इसके फायदे नुकसान में बदल सकते हैं।
आइए जानते हैं भिंडी के साथ किन चीजों को खाने से बचना चाहिए:
1. भिंडी के बाद दूध न पिएं
भिंडी और दूध दोनों ही कैल्शियम से भरपूर होते हैं, लेकिन भिंडी में ऑक्सलेट नामक तत्व भी होता है। दूध के साथ मिलकर यह कैल्शियम ऑक्सालेट बनाता है, जो किडनी स्टोन यानी पथरी का कारण बन सकता है। इसलिए भिंडी खाने के बाद दूध पीने से परहेज करें।
2. करेले और भिंडी को एक साथ न खाएं
करेला और भिंडी दोनों ही पचने में भारी होते हैं। अगर आप पहले से ही पाचन की समस्या से जूझ रहे हैं तो इन दोनों सब्जियों को एक साथ खाना आपकी परेशानी को बढ़ा सकता है।
इसके अलावा, करेला गर्म प्रकृति का होता है और भिंडी ठंडी। इनकी प्रकृति में अंतर होने के कारण पेट का पीएच असंतुलित हो सकता है, जिससे गैस, कब्ज, अपच और दस्त जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
3. भिंडी खाने के बाद चाय न पिएं
भिंडी खाने के तुरंत बाद चाय पीना नुकसानदायक हो सकता है। चाय में मौजूद टैनिन तत्व पोषक तत्वों के अवशोषण में रुकावट डाल सकते हैं। इससे आपके शरीर को भिंडी से मिलने वाले लाभ कम हो जाते हैं। इसलिए खाने के कम से कम 1 घंटे बाद ही चाय पिएं।
4. मूली और भिंडी को एक साथ खाने से बचें
मूली में सल्फर यौगिक पाए जाते हैं जो गैस और एसिडिटी की समस्या को बढ़ा सकते हैं। यदि भिंडी के साथ मूली खाई जाए तो यह समस्या और गंभीर हो सकती है। खासकर अगर आपको पहले से पेट में गैस या एसिडिटी होती है, तो इन दोनों का एक साथ सेवन बिल्कुल न करें।
यह भी पढ़ें:
तुलसी विरानी की घर वापसी: स्मृति ईरानी फिर से करेंगी ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ में कमबैक
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News