इम्यूनिटी से लेकर ग्लो तक: दही और चिया सीड्स का कमाल

दही और चिया सीड्स — दोनों ही सेहत के लिए फायदेमंद माने जाते हैं, लेकिन जब इन्हें एक साथ खाया जाए तो ये बन जाते हैं एक सुपरहेल्दी कॉम्बो! दही जहां प्रोटीन, कैल्शियम और प्रोबायोटिक्स से भरपूर होता है, वहीं चिया सीड्स में फाइबर, ओमेगा-3 और एंटीऑक्सिडेंट्स की भरमार होती है।

आइए जानते हैं कि इस हेल्दी डुओ को डेली डाइट में शामिल करने से कौन-कौन से फायदे मिल सकते हैं:

✅ दही और चिया सीड्स खाने के बेहतरीन फायदे:
🥗 पाचन तंत्र को दुरुस्त करता है
दही में मौजूद प्रोबायोटिक्स और चिया सीड्स में भरपूर फाइबर मिलकर पाचन को मजबूत बनाते हैं। चिया सीड्स पानी में फूलकर जेल जैसा बनते हैं, जो आंतों की सफाई करते हैं और कब्ज से राहत दिलाते हैं।

⚖️ वजन घटाने में सहायक
फाइबर से भरे चिया सीड्स भूख को कंट्रोल करते हैं, जबकि दही में मौजूद प्रोटीन मेटाबॉलिज्म को तेज करता है। इससे शरीर में फैट तेजी से बर्न होता है।

🦴 हड्डियों को बनाएं मज़बूत
दही और चिया दोनों में ही कैल्शियम, मैग्नीशियम और फॉस्फोरस जैसे मिनरल्स होते हैं, जो हड्डियों की मजबूती और डेंसिटी बढ़ाने में मदद करते हैं।

🛡️ इम्यून सिस्टम को करें बूस्ट
दही के गुड बैक्टीरिया और चिया सीड्स के ओमेगा-3 फैटी एसिड मिलकर शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाते हैं और सूजन को कम करते हैं।

💁‍♀️ स्किन और बालों को बनाए हेल्दी
दही का लैक्टिक एसिड त्वचा को नमी देता है और ग्लोइंग बनाता है, जबकि चिया सीड्स मुंहासों, झुर्रियों और स्किन रेडनेस को कम करते हैं। यह कॉम्बिनेशन बालों को भी घना और चमकदार बनाता है।

यह भी पढ़ें:

पेट में मरोड़ खाना खाने के बाद? हो सकती हैं ये गंभीर बीमारियां