बरेली में किसान सम्मान निधि गबन का बड़ा घोटाला सामने आया है। फरीदपुर सहकारी बैंक की शाखा में 1.31 करोड़ रुपये की हेराफेरी की गई। बैंक प्रबंधन ने दो शाखा प्रबंधकों और दो कैशियरों को निलंबित कर उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।
घोटाले का खुलासा तब हुआ जब शाहजहांपुर के एक किसान ने शिकायत की कि उसकी पीएम किसान निधि की राशि गलती से बरेली की शाखा में जमा हो गई है। इसके बाद जिला सहकारी बैंक के डीजीएम ने 16 मई को औचक निरीक्षण किया और 21 संदिग्ध खातों का पता चला। इन खातों के जरिए फर्जी ट्रांजैक्शन कर धनराशि हड़पी गई थी।
23 मई को डीजीएम ने विस्तृत जांच के आदेश दिए और एक समिति गठित की। जांच में चार अधिकारियों की मिलीभगत उजागर हुई, जिसके बाद कार्रवाई की गई।
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News