विटामिन B12, जिसे आम बोलचाल में फोलेट भी कहा जाता है, शरीर के लिए एक ज़रूरी न्यूट्रिएंट है। यह मस्तिष्क, तंत्रिका तंत्र और रक्त निर्माण के लिए बेहद आवश्यक है। खासकर महिलाओं में यह एनीमिया और गर्भावस्था से जुड़ी समस्याओं से बचाने में मदद करता है।
लेकिन क्या आप जानते हैं कि विटामिन B12 की कमी के लक्षण आपकी जीभ पर भी नजर आते हैं?
जी हां, अगर जीभ का रंग, बनावट या स्वाद अचानक बदल जाए, तो यह B12 की कमी का संकेत हो सकता है। आइए जानते हैं ऐसे ही 3 प्रमुख लक्षण जो आपकी जीभ के ज़रिए आपको अलर्ट करते हैं।
🔴 1. जीभ हो जाए लाल, मोटी और उबड़-खाबड़
अगर आपकी जीभ अचानक लाल, मोटी और असमान सतह वाली लगने लगे तो यह Glossitis नामक स्थिति हो सकती है। यह विटामिन B12 की कमी के कारण होता है, जिसमें जीभ में हल्की सूजन और जलन भी महसूस हो सकती है।
⚪ 2. जीभ पर सफेद धब्बे या फीका रंग
जब जीभ पर सफेद पैचेस आ जाएं या इसका रंग हल्का पड़ जाए, तो यह Geographic Tongue कहलाता है। यह भी विटामिन B12 की कमी का संकेत हो सकता है। हालांकि यह दर्द रहित होता है, लेकिन यह शरीर में पोषण की कमी की ओर इशारा करता है।
😖 3. मुंह और जीभ में अल्सर या छाले
बार-बार जीभ पर अल्सर, दाने या फफोले हो रहे हैं? यह भी विटामिन B12 की भारी कमी का संकेत हो सकता है। यह स्थिति आपके खाने-पीने में भी दिक्कत पैदा कर सकती है।
विटामिन B12 की कमी से बचाव कैसे करें?
अगर आपको ऊपर बताए गए लक्षण दिखाई दे रहे हैं, तो तुरंत अपने डॉक्टर से मिलें। साथ ही अपने खाने में ये चीज़ें शामिल करें:
🥩 मीट
🐟 मछली
🥚 अंडा
🥛 दूध और पनीर
🥜 कुछ ड्राई फ्रूट्स
अगर आप शाकाहारी हैं, तो डॉक्टर से विटामिन B12 सप्लीमेंट्स लेने की सलाह लें।
यह भी पढ़ें:
थायराइड के लक्षण आपकी त्वचा भी देती है संकेत, इन्हें नजरअंदाज न करें
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News