आजकल की बदलती लाइफस्टाइल और खानपान की आदतों ने सेहत पर गहरा असर डाला है। खासतौर पर लोगों को खाना खाने के तुरंत बाद पेट दर्द, ऐंठन या मरोड़ की शिकायत होने लगी है।
अगर आप भी इस तरह की परेशानी को मामूली समझकर नज़रअंदाज़ कर रहे हैं, तो सतर्क हो जाएं। ये संकेत हो सकते हैं किसी गंभीर बीमारी के।
तो चलिए जानते हैं पेट दर्द के पीछे छिपे कारणों को और कब आपको डॉक्टर से मिलना चाहिए।
1️⃣ खाना न पचना (Indigestion)
अक्सर देखा गया है कि खाना खाने के बाद कुछ लोगों को पेट में भारीपन या मरोड़ महसूस होती है।
ऐसा तब होता है जब खाना सही से पच नहीं पाता।
पेट में गैस, अपच और वॉशरूम जाने की जल्दी हो सकती है।
अगर घरेलू उपाय भी असर ना करें, तो डॉक्टर से मिलना ज़रूरी है।
2️⃣ फूड प्वाइजनिंग (Food Poisoning)
बासी या खराब खाना खाने से पेट की हालत बिगड़ सकती है।
बाहर का या पुराना खाना खाने पर बैक्टीरिया पेट में चले जाते हैं।
इससे उल्टी, दस्त और तेज पेट दर्द की समस्या हो सकती है।
समय पर इलाज न करने पर यह खतनाक हो सकता है।
3️⃣ फूड एलर्जी (Food Allergy)
कभी-कभी किसी खास खाने से एलर्जी भी पेट दर्द का कारण बन सकती है।
उदाहरण: दूध, समुद्री भोजन, गेहूं या नट्स
ऐसे में हर बार वही चीज़ खाने के बाद पेट दर्द होता है।
यह पहचानकर उस फूड को तुरंत डाइट से हटा देना चाहिए।
4️⃣ पेट का अल्सर (Stomach Ulcer)
अगर हर बार खाना खाने के बाद पेट के ऊपरी हिस्से में जलन या तेज दर्द हो रहा है, तो यह अल्सर का संकेत हो सकता है।
अल्सर में पेट की परतों में छाले बन जाते हैं।
ये छाले एसिडिक फूड, स्ट्रेस या दवाइयों की वजह से हो सकते हैं।
इलाज ना होने पर ये और गंभीर हो सकते हैं।
🩺 कब जाएं डॉक्टर के पास?
बार-बार पेट दर्द हो
दर्द के साथ उल्टी, दस्त या बुखार हो
कोई दवा या घरेलू नुस्खा असर न कर रहा हो
तो अगली बार जब खाना खाते ही पेट में दर्द हो, तो इसे नज़रअंदाज़ न करें। कारण को समझें और सही इलाज लें।
यह भी पढ़ें:
थायराइड के लक्षण आपकी त्वचा भी देती है संकेत, इन्हें नजरअंदाज न करें
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News