गर्मी में कूलर का सही इस्तेमाल कैसे करें? जानिए असरदार और सेफ टिप्स

गर्मियों में एयर कूलर एक किफायती और असरदार विकल्प है। लेकिन अगर इसका सही तरीके से इस्तेमाल न किया जाए, तो न सिर्फ इसकी कूलिंग कम हो जाती है, बल्कि यह सेहत और सुरक्षा के लिए भी खतरा बन सकता है।

यहाँ जानिए कुछ ज़रूरी बातें जो कूलर चलाते समय ध्यान में रखना बहुत जरूरी है:

✅ 1. हफ्ते में एक बार जरूर करें कूलर की सफाई
अगर कूलर के पैड्स, टैंक और फैन ब्लेड गंदे हो जाएं, तो हवा की क्वॉलिटी और स्पीड दोनों खराब हो जाती है।

हर 7–10 दिन में कूलर को अच्छी तरह साफ़ करें।

टैंक में पानी जमा न रहने दें, इससे बदबू नहीं आएगी और बैक्टीरिया भी नहीं पनपेंगे।

✅ 2. चलाते समय दरवाजे-खिड़की थोड़ी खुली रखें
कूलर बंद कमरे में न चलाएं।

थोड़ी खिड़की या दरवाजा खोलें, जिससे गर्म हवा बाहर निकल सके और ठंडी हवा का बेहतर सर्कुलेशन हो।

✅ 3. कूलर के साथ Ceiling Fan चलाएं
सीलिंग फैन ठंडी हवा को पूरे कमरे में बराबर फैलाने में मदद करता है।

इससे कम समय में ज्यादा कूलिंग मिलती है।

⚠️ 4. चलते कूलर में कभी पानी न भरें
यह एक घातक गलती है। चलते कूलर में पानी भरना बिजली के झटके का कारण बन सकता है।

ऐसा करने से जान तक जा सकती है। पहले कूलर बंद करें, फिर ही पानी भरें।

⚙️ 5. पुराना कूलर दे रहा है कम कूलिंग?
अगर कूलर ज्यादा ठंडी हवा नहीं दे रहा, तो:

मोटर या वाटर पंप की जांच कराएं

कूलिंग पैड्स समय पर बदलवाएं

यह भी पढ़ें:

टू-स्टेप वेरिफिकेशन भी फेल? Telegram बॉट कर रहा है आपकी निजी जानकारी की खुली बिक्री