डायबिटीज में रामबाण है इसबगोल! जानिए कब और कैसे करें सेवन

डायबिटीज के मरीजों के लिए ब्लड शुगर को कंट्रोल में रखना बहुत जरूरी होता है। अगर आपकी भी शुगर तेजी से बढ़ती या घटती है, तो इसबगोल (Psyllium Husk) आपकी काफी मदद कर सकता है।

इसबगोल शुगर के मेटाबॉलिज्म को बेहतर करता है और पैनक्रियाज को एक्टिव बनाता है, जिससे शरीर भोजन से निकलने वाली शुगर को पूरी तरह पचा सके और अतिरिक्त शुगर खून में मिलने की बजाय मल के जरिए बाहर निकल जाए।

🥄 डायबिटीज में इसबगोल कैसे लें?
इसबगोल का सेवन आप कई तरीकों से कर सकते हैं, लेकिन नीचे दिया गया तरीका बेहद असरदार है:

1 से 2 चम्मच इसबगोल की भूसी लें और पानी में भिगो दें।

इसे लगभग 1 घंटे तक भीगने दें।

अब इसमें थोड़ा एलोवेरा जेल और पानी मिलाएं।

स्वाद के लिए हल्का सा शहद और कुछ बूंदे नींबू का रस डालें।

अच्छे से मिलाकर खाली पेट इसका सेवन करें।

⏰ सबसे सही समय कब है?
इसबगोल को लेने का सबसे अच्छा समय सुबह खाली पेट है।

आप चाहें तो फास्टिंग शुगर चेक करने के बाद भी इसका सेवन कर सकते हैं।

ध्यान रखें – इसे हर रोज नहीं, बल्कि सप्ताह में 2–3 बार लें। यह ब्लड शुगर को नेचुरल तरीके से संतुलित करने में मदद करता है।

✅ डायबिटीज में इसबगोल के फायदे
यह शुगर स्पाइक को कंट्रोल करता है।

कुछ मामलों में यह मेटफॉर्मिन जैसी दवाओं के असर को भी बेहतर बना सकता है।

इसबगोल में मौजूद फाइबर खून में शुगर के अवशोषण को धीमा करता है।

आयुर्वेद के अनुसार, इसका “गुरु गुण” यानी भारीपन, शुगर को सोखकर मल के साथ बाहर निकालने में मदद करता है।

यह भी पढ़ें:

शेफाली जरीवाला के निधन से ग़मगीन हरमीत सिंह बोले- “अब भी यकीन नहीं होता”