भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने अपने लोकप्रिय उपनाम ‘कैप्टन कूल’ को ट्रेडमार्क कराने के लिए आवेदन किया है। मैदान पर अपने शांत स्वभाव और समझदारी के लिए पहचाने जाने वाले धोनी को यह नाम फैन्स ने दिया है। ट्रेडमार्क रजिस्ट्रेशन पोर्टल के अनुसार, यह आवेदन 5 जून को दाखिल किया गया था और 16 जून को आधिकारिक ट्रेडमार्क जर्नल में प्रकाशित हुआ। वर्तमान में इसकी स्थिति ‘स्वीकृत और विज्ञापित’ बताई गई है।
यह ट्रेडमार्क खासतौर पर खेल प्रशिक्षण, खेल सुविधाएं और कोचिंग सेवाओं की श्रेणी में पंजीकृत कराया गया है। धोनी के इस कदम ने एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि वह मैदान के बाहर भी रणनीति बनाने में माहिर हैं।
अन्य खिलाड़ियों ने भी कराए अपने उपनाम और पहचान चिह्न ट्रेडमार्क
धोनी अकेले ऐसे खिलाड़ी नहीं हैं जिन्होंने अपनी पहचान को कानूनी सुरक्षा दी है। विश्व भर के कई दिग्गज खिलाड़ी अपने नाम, उपनाम और पोज को ट्रेडमार्क करवा चुके हैं:
माइकल जॉर्डन
बास्केटबॉल के दिग्गज माइकल जॉर्डन ने अपने प्रसिद्ध ‘जंपमैन’ पोज़ का ट्रेडमार्क कराया है, जिसमें वह हवा में छलांग लगाकर बास्केट में गेंद डालते दिखते हैं। यह पोज Nike की Air Jordan सीरीज का आइकॉनिक लोगो भी बन चुका है।
क्रिस्टियानो रोनाल्डो
फुटबॉल स्टार रोनाल्डो ने अपने नाम के साथ जुड़ा ‘CR7’ ब्रांड ट्रेडमार्क कराया है, जो अब कपड़े, परफ्यूम और होटल जैसी विभिन्न श्रेणियों में लोकप्रिय है।
उसैन बोल्ट
दुनिया के सबसे तेज धावक उसैन बोल्ट ने अपने प्रसिद्ध ‘लाइटनिंग पोज़’ को ट्रेडमार्क कराया है, जिसमें वह दौड़ पूरी करने के बाद आसमान की ओर इशारा करते हैं।
सेरेना विलियम्स
टेनिस की दिग्गज सेरेना विलियम्स ने अपने नाम और लोगो को ट्रेडमार्क करा रखा है, जिससे उन्हें फैशन और अन्य व्यवसायों में ब्रांड पहचान बनाने में मदद मिलती है।
विराट कोहली
भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली ने भी अपने नाम और ‘VK’ लोगो को ट्रेडमार्क कराया है। हाल ही में उन्होंने टेस्ट और टी20 फॉर्मेट से संन्यास की घोषणा की थी।
सचिन तेंदुलकर
क्रिकेट के भगवान माने जाने वाले सचिन तेंदुलकर ने अपने उपनाम ‘मास्टर ब्लास्टर’ को ट्रेडमार्क करा लिया है। यह नाम आज भी उनके फैन्स के बीच उतना ही लोकप्रिय है।
रोहित शर्मा
भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज़ रोहित शर्मा ने अपने उपनाम ‘हिटमैन’ को ट्रेडमार्क कराया है। हाल ही में उन्होंने टी20 और टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का ऐलान किया, लेकिन वह वनडे क्रिकेट खेलते रहेंगे।
यह भी पढ़ें:
केला खाने के बाद भूलकर भी न खाएं ये चीजें, वरना हो सकती है सेहत को भारी नुकसान
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News