भारतीय क्रिकेट को मिला नया कोहली? वैभव सूर्यवंशी की तूफानी पारी से मच गया धमाल

भारतीय क्रिकेट को एक नया सितारा मिल गया है — वैभव सूर्यवंशी। सिर्फ 14 साल की उम्र में इस युवा बल्लेबाज ने अपने वनडे डेब्यू में ही तहलका मचा दिया। इंग्लैंड अंडर-19 टीम के खिलाफ खेलते हुए वैभव ने महज 19 गेंदों में 48 रन की विस्फोटक पारी खेली और सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया।

18 नंबर की जर्सी, विराट की यादें
होव के काउंटी क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए पहले वनडे में वैभव की पीठ पर 18 नंबर की जर्सी थी — वही नंबर जो विराट कोहली लिमिटेड ओवर्स में पहनते हैं। जैसे ही फैंस ने वैभव को इस जर्सी में देखा, सोशल मीडिया पर #NextKohli ट्रेंड करने लगा। कई फैंस का मानना है कि विराट के संन्यास के बाद भारतीय क्रिकेट को वैभव के रूप में नया सुपरस्टार मिल गया है।

भारत की धमाकेदार जीत
इंडिया अंडर-19 टीम ने पहले वनडे में इंग्लैंड को 6 विकेट से हराया। इंग्लैंड की टीम 174 रन पर सिमट गई, जिसके जवाब में भारत ने सिर्फ 24 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया। इस जीत से भारत ने पांच मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है।

शानदार साझेदारी और गेंदबाज़ी का जलवा
वैभव ने आयुष म्हात्रे के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 71 रन की साझेदारी की। गेंदबाजी में कनिष्क चौहान (3 विकेट) और मोहम्मद एनान (2 विकेट) की स्पिन जोड़ी ने कमाल दिखाया, साथ ही तेज गेंदबाज आरएस अंबरीश और हेनिल पटेल ने भी 2-2 विकेट झटके।

रॉकी फ्लिंटॉफ की संघर्षपूर्ण पारी
इंग्लैंड के बल्लेबाज रॉकी फ्लिंटॉफ ने 90 गेंदों में 56 रन बनाए, लेकिन बाकी बल्लेबाज टिक नहीं पाए और पूरी टीम 42.2 ओवर में ढेर हो गई।

वैभव की आतिशी बल्लेबाज़ी
वैभव सूर्यवंशी ने इंग्लैंड के गेंदबाज जैक होम की गेंदों पर एक ही ओवर में 3 छक्के जड़ दिए। इसके बाद जेम्स मिंटो की गेंदों को भी बेधड़क अंदाज में बाउंड्री के पार भेजते हुए उन्होंने सिर्फ 18 गेंदों में 48 रन पूरे कर लिए। हालांकि अगली ही गेंद पर वे राल्फी अल्बर्ट की बॉल पर ताजीम अली के हाथों कैच आउट हो गए।

आने वाले मैचों का शेड्यूल
दूसरा वनडे: 30 जून, नॉर्थैम्पटन

तीसरा वनडे: 2 जुलाई, नॉर्थैम्पटन

चौथा वनडे: 5 जुलाई, वॉर्सेस्टर

पांचवां वनडे: 7 जुलाई, वॉर्सेस्टर

पहला मल्टी डे टेस्ट: 12 जुलाई

दूसरा मल्टी डे टेस्ट: 20 जुलाई, केम्सफोर्ड

यह भी पढ़ें:

थायराइड के लक्षण आपकी त्वचा भी देती है संकेत, इन्हें नजरअंदाज न करें