लीड्स टेस्ट में शानदार शतक जड़ने के बाद केएल राहुल ने टीम इंडिया को मज़बूत स्थिति में पहुंचा दिया। 247 गेंदों में 137 रनों की उनकी यह पारी भारत के स्कोरबोर्ड को ऊंचाई देने में अहम रही, जिससे इंग्लैंड के सामने 371 रनों का बड़ा लक्ष्य रखा गया। लेकिन चौथे दिन का खेल खत्म होने के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में राहुल के कुछ शब्दों ने सबका ध्यान खींचा।
“मैं अपनी पोजिशन भूल गया था” – राहुल की भावुक प्रतिक्रिया
प्रेस कॉन्फ्रेंस में जब राहुल से उनके हालिया फॉर्म और प्रदर्शन पर सवाल किया गया, तो उन्होंने कहा – “बीते कुछ सालों में मैं अपनी पोजिशन भूल गया था।” यहां उनका इशारा उनकी बल्लेबाजी क्रम को लेकर था। कभी उन्हें ओपनिंग करनी होती थी, तो कभी नंबर 3, 5 या फिर कोई और स्थान। उन्होंने स्वीकारा कि इस बदलाव ने उन्हें भ्रमित किया।
हालांकि राहुल ने ये भी साफ किया कि उन्हें जो भी ज़िम्मेदारी मिली, उन्होंने उसे स्वीकार किया और उसे एक चुनौती की तरह लिया। उन्होंने कहा कि इन सब अनुभवों से उन्हें खुद को बेहतर समझने का मौका मिला।
“अब सिर्फ रन बना रहा हूं” – आत्मविश्वास से भरे राहुल
137 रनों की पारी के बाद राहुल ने कहा, “मेरे खेल में बहुत कुछ नहीं बदला है, बस अब मैं रन बना रहा हूं। पहले मैं अच्छी शुरुआत के बावजूद बड़ी पारी नहीं खेल पाता था, लेकिन अब वो बदल चुका है।” राहुल ने माना कि टीम में बार-बार मौका मिलना उनके आत्मविश्वास को बढ़ाता है और वो हर मौके को देश के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश करते हैं।
“आखिरी दिन होगा ब्लॉकबस्टर” – इंग्लैंड पर दबाव बनाने की तैयारी
राहुल ने टेस्ट के आखिरी दिन को लेकर कहा कि यह दिन बेहद रोमांचक होगा, एकदम किसी ब्लॉकबस्टर फिल्म की तरह। उन्होंने कहा कि “विकेट पहले जैसी आसान नहीं है। हम इंग्लैंड पर लगातार दबाव बनाएंगे और कोशिश करेंगे कि नतीजा हमारे पक्ष में आए।”
यह भी पढ़ें:
केला खाने के बाद भूलकर भी न खाएं ये चीजें, वरना हो सकती है सेहत को भारी नुकसान
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News