आजकल स्कैमर्स लोगों को चूना लगाने के लिए नई-नई ट्रिक अपना रहे हैं। ताज़ा रिपोर्ट के मुताबिक, अब Unsubscribe बटन को ही स्कैम का हथियार बना लिया गया है। जी हां! अगर आप भी प्रमोशनल या फेक ईमेल्स से परेशान होकर ईमेल में दिए Unsubscribe लिंक पर क्लिक करते हैं, तो हो जाइए सावधान!
📩 Unsubscribe लिंक बन रहा है जाल!
The Wall Street Journal की एक रिपोर्ट के अनुसार, हर ईमेल में दिखने वाला Unsubscribe लिंक असली नहीं होता। स्कैमर्स इन लिंक्स के जरिए पता लगाते हैं कि आपका ईमेल एक्टिव है या नहीं। जैसे ही आप लिंक पर क्लिक करते हैं, उन्हें यह कन्फर्मेशन मिल जाता है कि ईमेल चालू है – और इसके बाद शुरू होता है ठगी का असली खेल।
💻 कैसे हो रही है ये साइबर ठगी?
स्कैमर्स इन लिंक्स में ट्रैकिंग कोड छुपाकर भेजते हैं।
लिंक पर क्लिक करते ही आपकी एक्टिविटी ट्रैक होने लगती है।
कुछ लिंक्स आपको फिशिंग साइट्स पर ले जाते हैं जो आपकी जानकारी चुराने के लिए बनाई जाती हैं।
आपके डिवाइस का एक्सेस और पासवर्ड चोरी हो सकता है।
DNSFilter की स्टडी के मुताबिक, 644 में से कम से कम 1 अनसब्सक्राइब लिंक खतरनाक होता है।
🔒 कैसे रखें खुद को सुरक्षित?
अनजान ईमेल्स को स्पैम मार्क करें:
किसी अंजान सेंडर से आया मेल अगर फालतू लगे, तो स्पैम मार्क करें – क्लिक न करें।
Unsubscribe लिंक पर न करें भरोसा:
जब तक आपको सेंडर पर 100% भरोसा न हो, Unsubscribe बटन दबाने से बचें।
Hide My Email जैसे टूल्स का इस्तेमाल करें:
इससे आपका रियल ईमेल एड्रेस छुपा रहेगा और आप फेक मेल्स से बचे रहेंगे।
एंटीवायरस और ईमेल ऐप को अपडेट रखें:
नया अपडेट अक्सर स्कैम डिटेक्शन में बेहतर होता है।
यह भी पढ़ें:
केला खाने के बाद भूलकर भी न खाएं ये चीजें, वरना हो सकती है सेहत को भारी नुकसान
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News