WhatsApp यूजर्स के लिए जल्द एक बड़ा झटका आने वाला है। अभी तक यह ऐप पूरी तरह फ्री और ऐड-फ्री एक्सपीरियंस देता था, लेकिन अब कंपनी इसमें विज्ञापन (Ads) और पेड फीचर्स जोड़ने की तैयारी में है।
2014 में Meta (Facebook) द्वारा खरीदे जाने के बाद, यह WhatsApp का सबसे बड़ा मोनेटाइजेशन कदम माना जा रहा है।
📢 कहां दिखेंगे Ads?
अब WhatsApp के Updates टैब में आपको Ads (विज्ञापन) देखने को मिलेंगे।
कंपनी ने साफ किया है कि Chats, Groups और Calls में किसी भी तरह का विज्ञापन नहीं होगा।
मतलब – आपकी पर्सनल चैट्स अभी भी सुरक्षित और बिना रुकावट रहेंगी।
💰 पेड चैनल्स और सब्सक्रिप्शन
अब WhatsApp पर कुछ चैनल्स पेड होंगे, जिन्हें एक्सक्लूसिव कंटेंट पाने के लिए यूजर्स को मंथली सब्सक्रिप्शन देना होगा।
इसके अलावा, चैनल एडमिन अब अपने चैनल्स को प्रमोट (Promote) भी कर सकेंगे – जैसे यूट्यूब में होता है।
👉 कंपनी का कहना है कि इससे क्रिएटर्स और बिजनेस को कमाई का एक नया जरिया मिलेगा।
🛡️ यूजर्स को WhatsApp की गारंटी
WhatsApp ने यूजर्स को आश्वस्त किया है कि ये सारे बदलाव सिर्फ Updates सेक्शन तक सीमित रहेंगे।
पर्सनल मैसेजिंग, कॉल्स और ग्रुप चैट्स पर कोई असर नहीं होगा।
कंपनी का बयान:
“अगर आप WhatsApp सिर्फ दोस्तों और फैमिली से चैट करने के लिए यूज करते हैं, तो आपके अनुभव में कोई बदलाव नहीं होगा।”
यह भी पढ़ें:
पानी ज़रूरी है, लेकिन ज़्यादा पानी ज़हर भी बन सकता है! जानिए कैसे बचें ‘वॉटर टॉक्सिसिटी’ से
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News