डायबिटीज के मरीजों के लिए ब्लड शुगर को नियंत्रित रखना एक चुनौती हो सकता है। जब शरीर का अग्न्याशय (Pancreas) सही तरीके से काम नहीं करता, तो शुगर का मेटाबोलिज्म धीमा हो जाता है और रक्त में शुगर का स्तर बढ़ने लगता है। ऐसे में लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स (Low GI) वाली सब्जियां बहुत उपयोगी साबित हो सकती हैं। ये न सिर्फ शुगर को धीरे-धीरे बढ़ने देती हैं, बल्कि शरीर में शुगर पचाने की प्रक्रिया को भी सुधारती हैं।
आइए जानते हैं ऐसी 5 लो GI सब्जियों के बारे में जो डायबिटीज के मरीजों के लिए बेहद फायदेमंद हैं:
1. गाजर – शुगर लेवल करे कंट्रोल
गाजर का ग्लाइसेमिक इंडेक्स केवल 16 होता है, जो इसे डायबिटीज के लिए एक बेहतरीन सब्जी बनाता है। गाजर शरीर में शुगर की मात्रा को धीरे-धीरे बढ़ाती है और पाचन प्रक्रिया को भी दुरुस्त करती है। सलाद, सब्जी या सूप में इसका सेवन फायदेमंद रहेगा।
2. प्याज – अग्न्याशय को दे मजबूती
प्याज न सिर्फ स्वाद बढ़ाता है, बल्कि इसमें सल्फर और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं जो पेनक्रियाज की कार्यक्षमता को बेहतर बनाते हैं। यह ब्लड शुगर के स्तर को स्थिर रखने में मदद करता है और शरीर की कोशिकाओं को शुगर से होने वाले नुकसान से बचाता है।
3. ब्रोकली – फाइबर और पोषण से भरपूर
ब्रोकली का GI सिर्फ 17 होता है। इसमें भरपूर फाइबर और पोषक तत्व होते हैं जो शुगर मेटाबोलिज्म को तेज करते हैं। डायबिटिक लोग इसे उबालकर, भूनकर या हल्के मसाले में पका कर खा सकते हैं।
4. करेला – नेचुरल इंसुलिन का काम
करेला डायबिटीज के लिए किसी औषधि से कम नहीं। इसमें मौजूद लेक्टिन नामक तत्व, शरीर में इंसुलिन जैसा असर दिखाता है और हाइपोग्लाइसेमिक प्रभाव लाता है जिससे शुगर लेवल तेजी से घटता है। इसका GI सिर्फ 18 है।
5. लौकी – हाई फाइबर, हाई हाइड्रेशन
लौकी का GI इंडेक्स केवल 15 है। ये 92% पानी से भरपूर होती है और फाइबर का अच्छा स्रोत है। लौकी का सेवन डायबिटीज में बेहद लाभकारी है। इसे सब्जी, रायता, जूस या सूप के रूप में लिया जा सकता है।
यह भी पढ़ें:
क्या एयरप्लेन मोड आज भी जरूरी है? जानिए इसके पीछे की पूरी साइंस
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News