हमारे शरीर में आंतों का काम केवल खाना पचाना नहीं, बल्कि पोषक तत्वों को अवशोषित करना और अपशिष्ट को बाहर निकालना भी है। खासतौर पर छोटी आंत में ज्यादातर पाचन क्रिया होती है और बड़ी आंत मल को शरीर से बाहर निकालने में अहम भूमिका निभाती है।
लेकिन जब आंतें साफ नहीं रहतीं और गंदगी जमा होने लगती है, तो इससे सेहत पर बुरा असर पड़ता है। शरीर कुछ साफ संकेत देने लगता है कि आंतों को डिटॉक्स की जरूरत है।
आइए जानते हैं कि आंतों में गंदगी जमा होने के लक्षण क्या हैं और कैसे आप प्राकृतिक रूप से इन्हें साफ कर सकते हैं।
🚨 गंदी आंतों के संकेत | Symptoms of Toxic Intestines
जब आंतें गंदगी से भर जाती हैं, तो शरीर इन लक्षणों के जरिए इशारा करता है:
लगातार पेट फूलना और गैस बनना
पेट में दर्द या ऐंठन
बार-बार उल्टी जैसा महसूस होना
लगातार दस्त या कब्ज की शिकायत
हल्का बुखार या शरीर में गर्मी
धड़कन तेज होना या बेचैनी
अगर ये लक्षण लंबे समय तक बने रहें, तो यह संकेत हो सकता है कि आपकी आंतों को डिटॉक्स की जरूरत है।
🍃 आंतों को साफ करने के घरेलू और आसान उपाय | Natural Ways to Clean Intestines
✅ 1. फाइबर युक्त भोजन का सेवन करें
फाइबर शरीर में एक झाड़ू की तरह काम करता है, जो आंतों में जमी गंदगी और विषाक्त तत्वों को बाहर निकालने में मदद करता है।
खाएं: ब्रोकली, बीन्स, लौकी, हरी पत्तेदार सब्जियां
फलों में: सेब, अमरूद, संतरा
साबुत अनाज और ओट्स भी फायदेमंद होते हैं
ये फाइबरयुक्त चीजें मल को भारी और नरम बनाती हैं, जिससे मल त्याग आसान हो जाता है।
✅ 2. नींबू पानी पिएं
नींबू में मौजूद साइट्रिक एसिड और विटामिन C आंतों में जमा गंदगी को तोड़ते हैं और शरीर से बाहर निकालने में मदद करते हैं।
रोज सुबह गुनगुने पानी में नींबू और शहद डालकर पिएं
इससे डाइजेशन बेहतर होता है और आंतें साफ रहती हैं
💧 3. खूब पानी पिएं
पानी शरीर को हाइड्रेट रखने के साथ-साथ आंतों की सफाई में भी मदद करता है। यह मल को मुलायम बनाता है और टॉक्सिन्स को बाहर निकालता है।
🍵 4. हर्बल चाय या ग्रीन टी लें
ग्रीन टी में मौजूद एंटीऑक्सिडेंट्स और क्लोरोजेनिक एसिड शरीर को डिटॉक्स करने में मदद करते हैं।
🧘♂️ लाइफस्टाइल में लाएं बदलाव
रोजाना 30 मिनट की वॉक या योग करें
प्रोबायोटिक युक्त फूड्स जैसे दही या छाछ का सेवन करें
तनाव से बचें और भरपूर नींद लें
यह भी पढ़ें:
क्या एयरप्लेन मोड आज भी जरूरी है? जानिए इसके पीछे की पूरी साइंस