अहमदाबाद प्लेन क्रैश ने पूरे देश ही नहीं, बल्कि दुनियाभर के लोगों को झकझोर कर रख दिया है। 12 जून 2025 को हुए इस भीषण विमान हादसे में अब तक की रिपोर्ट्स के अनुसार 270 लोगों की जान चली गई। इस दिल दहला देने वाली त्रासदी को लेकर देशभर में शोक की लहर है। एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से भी कई सितारे दुख जाहिर कर रहे हैं। लेकिन एक्ट्रेस रीम शेख इस हादसे को लेकर अपने एक बयान की वजह से सोशल मीडिया पर विवादों में घिर गई हैं।
🔹 रीम शेख का अजीब रिएक्शन
एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें रीम शेख से पैपराजी हादसे को लेकर सवाल करते हैं। उनसे पूछा जाता है, “कल जो प्लेन क्रैश हुआ, उस पर आप क्या कहना चाहेंगी?”
इस पर रीम हैरान होते हुए पूछती हैं – “क्यों? कल क्या हुआ था?”
उनसे बार-बार सवाल किया गया, लेकिन रीम ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। उनके इस अनजान और असंवेदनशील रवैये ने नेटिज़न्स को नाराज़ कर दिया है। अब उन्हें काफी आलोचना और ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है।
🔹 सोशल मीडिया पर फूटा गुस्सा
रीम शेख के इस रवैये को लेकर लोग अपनी नाराज़गी खुलकर जाहिर कर रहे हैं।
एक यूज़र ने लिखा – “सिर्फ इंस्टाग्राम पोस्ट डालना आता है, कुछ शब्द तक नहीं बोल सकी।”
दूसरे ने कहा – “इतनी बड़ी घटना हुई और इन्हें मालूम तक नहीं। RIP तो कह देतीं।”
एक और यूज़र ने तंज कसते हुए कहा – “न्यूज़ की जानकारी नहीं, ना कुकिंग आती है, फिर भी स्टार बन बैठी हैं।”
🔹 फिल्ममेकर आशोक पंडित ने भी जताई नाराज़गी
सोशल एक्टिविस्ट और फिल्ममेकर आशोक पंडित ने भी इस मुद्दे पर रीम शेख की आलोचना की है। उन्होंने वीडियो को शेयर करते हुए लिखा –
“दोस्तों, क्या ऐसा हो सकता है कि इस धरती पर कोई ऐसा शख्स हो, जिसे ये न पता हो कि एयर इंडिया का विमान क्रैश हो गया है?
आइए, मैं आपको मिलवाता हूं – रीम शेख से। इनका जीवन शायद वैनिटी वैन से बाहर आया ही नहीं। कितनी बड़ी विडंबना है ये।”
यह भी पढ़ें:
क्या एयरप्लेन मोड आज भी जरूरी है? जानिए इसके पीछे की पूरी साइंस
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News