पेट का हर दर्द छू-मंतर! बस अपनाएं ये 3 घरेलू उपाय

हमारे किचन में मौजूद तीन सामान्य चीजें—अजवाइन, हींग, और काला नमक—आपके पाचन तंत्र के लिए किसी औषधि से कम नहीं हैं। ये तीनों ही सामग्रियां मिलकर न सिर्फ पेट दर्द, कब्ज, और एसिडिटी जैसी आम समस्याओं से राहत देती हैं, बल्कि आंतों की सेहत को भी सुधारती हैं।

🧂 क्यों हैं ये तीनों इतने असरदार?
अजवाइन में मौजूद एंटीबैक्टीरियल और डाइजेस्टिव गुण पाचन को मजबूत करते हैं।

हींग आंतों की क्रिया को सक्रिय बनाती है और सूजन में राहत देती है।

काला नमक प्राकृतिक लैक्सेटिव है जो आंतों में नमी बनाए रखता है और मल त्याग को आसान करता है।

🤒 इन 3 समस्याओं में बेहद असरदार है ये कॉम्बिनेशन:
1. कब्ज (Constipation)
कब्ज की परेशानी में यह मिश्रण बहुत कारगर है।

यह आंतों की गतिविधियों को बढ़ाता है।

पानी को सोख कर मल को नरम बनाता है।

रोजाना इसका सेवन करने से बॉवेल मूवमेंट बेहतर होता है और मल त्याग आसान हो जाता है।

2. एसिडिटी और अपच (Acidity & Indigestion)
यह गैस की समस्या को दूर करता है।

पेट में बन रही अतिरिक्त एसिड को संतुलित करता है।

सीने की जलन, खट्टी डकार और भोजन के बाद भारीपन में राहत देता है।

3. पेट दर्द (Stomach Pain)
इसमें मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पेट की सूजन और दर्द को कम करते हैं।

यह डाइजेस्टिव एंजाइम्स को सक्रिय करता है जिससे खाना जल्दी पचता है और पेट दर्द से राहत मिलती है।

बच्चों और बुज़ुर्गों दोनों के लिए सुरक्षित और असरदार।

🥄 सेवन का आसान तरीका:
½ चम्मच अजवाइन, एक चुटकी हींग और एक चुटकी काला नमक लें।

इसे हल्के गर्म पानी के साथ सुबह खाली पेट या खाना खाने के बाद लें।

चाहें तो इसे भूनकर चूर्ण के रूप में भी बना सकते हैं।

यह भी पढ़ें:

छुहारा: छोटी दिखने वाली यह चीज़, सेहत में है सबसे आगे