बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के पूर्व पति और मशहूर कारोबारी संजय कपूर का 12 जून को निधन हो गया। 53 वर्षीय संजय कपूर को लंदन के गार्ड्स पोलो क्लब में पोलो खेलते वक्त दिल का दौरा पड़ा। बताया जा रहा है कि खेल के दौरान वह अचानक मैदान पर गिर पड़े। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टर उन्हें बचाने में नाकाम रहे।
सुहेल सेठ ने दी जानकारी, सोशल मीडिया पर शोक की लहर
एक्टर और लेखक सुहेल सेठ ने सोशल मीडिया पर इस दुखद घटना की पुष्टि की और संवेदना व्यक्त की। संजय कपूर की मृत्यु की खबर सामने आते ही फैंस और फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर फैल गई। सोशल मीडिया पर लोग लगातार उनके निधन पर शोक संदेश शेयर कर रहे हैं।
आखिरी पोस्ट में जताया था प्लेन हादसे पर दुख
दिलचस्प बात यह है कि संजय कपूर ने अपने निधन से कुछ घंटे पहले ही एक्स (Twitter) पर अहमदाबाद एयर इंडिया विमान हादसे को लेकर एक भावुक पोस्ट किया था। उन्होंने लिखा –
“अहमदाबाद में एयर इंडिया प्लेन क्रैश की दुखद खबर। मेरी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं सभी प्रभावित परिवारों के साथ हैं। ईश्वर उन्हें इस कठिन समय में शक्ति प्रदान करें।”
करिश्मा से तलाक, फिर प्रिया से की थी शादी
संजय कपूर और करिश्मा कपूर ने साल 2003 में शादी की थी। इस रिश्ते से उन्हें दो बच्चे – बेटी समायरा और बेटा कियान हैं। हालांकि, 2016 में दोनों का तलाक हो गया था।
बाद में संजय ने 2017 में मॉडल और एंटरप्रेन्योर प्रिया सचदेव से शादी की। प्रिया की यह दूसरी शादी थी और उनकी पहली शादी से एक बेटी सफाइरा है। संजय और प्रिया को एक बेटा अजारियस भी है।
तलाक के बाद भी बच्चों से रहा जुड़ाव
तलाक के बाद भी संजय और करिश्मा के बच्चे अपने पिता और उनकी पत्नी प्रिया के साथ अक्सर छुट्टियां बिताते थे। कई बार दिवाली जैसे त्योहार भी साथ मनाते नजर आए। संजय कपूर ने पारिवारिक रिश्तों को बनाए रखने की भरपूर कोशिश की, जिससे सभी को एक-दूसरे से जुड़ाव बना रहा।
यह भी पढ़ें:
क्या एयरप्लेन मोड आज भी जरूरी है? जानिए इसके पीछे की पूरी साइंस
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News