अगर आप चाहते हैं कि आपका शरीर स्वस्थ रहे तो जरूरी है कि उसमें सभी विटामिन और मिनरल्स का संतुलन बना रहे। इन्हीं में से एक है विटामिन K, जो भले ही चर्चा में कम आता हो, लेकिन शरीर के लिए बेहद जरूरी है। इसकी कमी से शरीर में खून जमने (क्लॉटिंग) की प्रक्रिया प्रभावित होती है, जिससे मामूली चोट में भी ज्यादा ब्लीडिंग हो सकती है।
इतना ही नहीं, विटामिन K की कमी से हड्डियों की मजबूती, घाव भरने, हार्ट हेल्थ और कुछ कैंसर से बचाव में भी परेशानी हो सकती है। आइए जानते हैं इसके कमी के लक्षण और इसको दूर करने के लिए क्या खाएं।
⚠️ विटामिन K की कमी के लक्षण (Vitamin K Deficiency Symptoms)
1️⃣ जरा सी चोट में ज्यादा खून बहना
2️⃣ नाक से बार-बार खून आना
3️⃣ दांत और मसूड़ों से खून निकलना
4️⃣ घाव या चोट का धीरे भरना
5️⃣ पीरियड्स के दौरान ज्यादा ब्लीडिंग
6️⃣ हड्डियों और जोड़ों में दर्द रहना
7️⃣ नाखून के नीचे खून जमना (ब्लड क्लॉट)
8️⃣ दांतों का जल्दी कमजोर हो जाना
🍽️ विटामिन K कैसे पाएं? (Vitamin K Food Sources)
✅ हरी पत्तेदार सब्जियां: पालक, मेथी, बथुआ, सरसों
✅ क्रूसीफेरस वेजिटेबल्स: ब्रोकली, पत्ता गोभी, बीन्स
✅ जड़ वाली सब्जियां: मूली, चुकंदर
✅ फल: कीवी, अनार, सेब, केला, एवोकाडो
✅ ड्राई फ्रूट्स: काजू
✅ अंकुरित अनाज और मछली
✅ अंडा – रोज़ाना 1 अंडा ज़रूर लें
✅ डेयरी प्रोडक्ट्स: दूध, दही, पनीर
यह भी पढ़ें:
भीगी मूंगफली खाने के 5 कमाल के फायदे, जो आपने शायद नहीं सुने होंगे
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News