रेलवे मंत्रालय ने तत्काल टिकट बुकिंग के नियमों में बड़ा बदलाव करते हुए आधार प्रमाणीकरण को अनिवार्य कर दिया है। मंत्रालय के नए आदेश के अनुसार, 1 जुलाई 2025 से ऑनलाइन तत्काल टिकट बुकिंग के लिए आधार आधारित OTP वेरिफिकेशन आवश्यक होगा। वहीं, ऑफलाइन (काउंटर) बुकिंग के लिए यह नियम 15 जुलाई 2025 से लागू होगा।
मंत्रालय का कहना है कि इस कदम से फर्जी बुकिंग और दलालों पर लगाम लगेगी और टिकट बुकिंग की प्रक्रिया और अधिक पारदर्शी व सुरक्षित बनेगी। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे समय रहते अपने IRCTC अकाउंट को आधार से लिंक कर लें और दस्तावेज़ अपडेट कर लें, जिससे भविष्य में बुकिंग के दौरान किसी भी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News