पंत बनेंगे इंग्लैंड के नए बादशाह? धोनी का रिकॉर्ड तोड़ने के करीब

टीम इंडिया अब एक नए दौर में प्रवेश कर चुकी है। रोहित शर्मा और विराट कोहली के टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद युवा खिलाड़ियों पर जिम्मेदारी बढ़ गई है।
अब टीम की अगुवाई कर रहे हैं शुभमन गिल, और उम्मीदों का सबसे बड़ा केंद्र बन गए हैं विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत, जिनका विदेशी धरती पर रिकॉर्ड शानदार रहा है।

💪 IPL 2025 में शतक, अब इंग्लैंड में बारी
IPL 2025 के अपने आखिरी मुकाबले में शानदार शतक जड़कर फॉर्म में वापसी के संकेत दे चुके ऋषभ पंत अब इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में उसी फॉर्म को दोहराना चाहेंगे।
इस 5 टेस्ट मैचों की सीरीज में उनके पास एक खास रिकॉर्ड तोड़ने का सुनहरा मौका भी है—महेंद्र सिंह धोनी का रिकॉर्ड।

🌍 SENA देशों में चमके पंत
पंत उन चुनिंदा भारतीय बल्लेबाजों में हैं, जिन्होंने 2021 के बाद से SENA देशों (साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया) में 1000+ रन बनाए हैं।
उन्होंने:

ऑस्ट्रेलिया में: 12 टेस्ट में 879 रन (1 शतक, 3 अर्धशतक)

इंग्लैंड में: 9 टेस्ट में 556 रन

न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका में भी प्रभावशाली प्रदर्शन किया है।

🏏 धोनी का इंग्लैंड रिकॉर्ड अब खतरे में
पंत के पास इंग्लैंड में सबसे ज्यादा टेस्ट रन बनाने वाले विदेशी विकेटकीपर बनने का मौका है।
धोनी ने 23 पारियों में 778 रन बनाए थे, जबकि पंत के नाम 9 टेस्ट में 556 रन हैं।

महेंद्र सिंह धोनी को पीछे छोड़ने के लिए ऋषभ पंत को सिर्फ 222 रन और बनाने हैं।

वर्तमान टॉप विकेटकीपर बैटर्स (इंग्लैंड में टेस्ट में रन के आधार पर):

महेंद्र सिंह धोनी – 778 रन

रॉड मार्श (ऑस्ट्रेलिया) – 773 रन

ऋषभ पंत – 556 रन

5 टेस्ट की यह सीरीज पंत को इतिहास रचने का मौका दे रही है।

यह भी पढ़ें:

सुंदर भी, असरदार भी – जानिए सदाबहार के औषधीय फायदे