हाई यूरिक एसिड का बढ़ना केवल एक नंबर नहीं है, यह जोड़ों के दर्द, सूजन और अकड़न जैसी परेशानियों की वजह बन सकता है। ये धीरे-धीरे हड्डियों के बीच पथरी जैसी परत जमा कर देता है, जिससे चलना-फिरना भी मुश्किल हो जाता है।
ऐसे में गुलाब की पंखुड़ियों से बना ‘गुलकंद’ आपके लिए एक मीठा और असरदार इलाज साबित हो सकता है। गुलकंद न केवल शरीर को ठंडक देता है, बल्कि यूरिक एसिड घटाने में भी कारगर है।
✅ गुलकंद खाने के फायदे – खासकर हाई यूरिक एसिड में:
1. जोड़ों के दर्द में दिलाए राहत
गुलकंद में मौजूद प्राकृतिक तत्व जैसे क्वेरसेटिन (Quercetin) और काएम्फेरोल (Kaempferol) दर्द और सूजन को कम करते हैं। इसमें पाए जाने वाले फ्लेवोनोइड्स एंटीऑक्सिडेंट की तरह काम करते हैं और जोड़ों की अकड़न को भी कम करते हैं।
2. प्यूरिन को बाहर निकालने में मददगार
हाई यूरिक एसिड के पीछे सबसे बड़ा कारण होता है शरीर में प्यूरिन का अधिक मात्रा में जमा होना। गुलकंद इसे मल के साथ बाहर निकालने में मदद करता है। ये शरीर को हाइड्रेट रखता है और डाययूरेटिक की तरह पेशाब के ज़रिए विषैले तत्वों को बाहर निकालता है।
🥤 कैसे करें गुलकंद का इस्तेमाल – गुलकंद पानी रेसिपी
रात में 1 गिलास पानी में 2 चम्मच गुलकंद मिलाएं।
इस पानी को ढककर रखें और सुबह खाली पेट पी लें।
यह प्रक्रिया लगातार कुछ हफ्तों तक करें।
यह उपाय न केवल यूरिक एसिड को कंट्रोल करता है, बल्कि शरीर को अंदर से डिटॉक्स भी करता है।
यह भी पढ़ें:
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News