बालों का झड़ना आम बात है, लेकिन जब ये जरूरत से ज़्यादा और गुच्छों में झड़ने लगे, तो यह सामान्य हेयर फॉल नहीं बल्कि एलोपेसिया हो सकता है। यह एक ऑटोइम्यून कंडीशन है, जिसमें शरीर का इम्यून सिस्टम खुद हेयर फॉलिकल्स पर हमला करता है, जिससे बाल झड़ने लगते हैं और सिर पर गोल-गोल गंजे पैच बन जाते हैं।
⚠️ एलोपेसिया के लक्षण
बालों का लगातार कमजोर होना और झड़ना
सिर पर जगह-जगह बालों के पैच गायब होना
पुरुषों में सामने या किनारों से तेजी से गंजापन
महिलाओं के सिर के बीचों-बीच बालों का झड़ना
दाढ़ी, मूंछ और पलकें भी प्रभावित हो सकती हैं
सिर की त्वचा पर सफेद दाग या रेखाएं दिखाई देना
🧬 एलोपेसिया होने के मुख्य कारण
एलोपेसिया तब होता है जब हमारा इम्यून सिस्टम गलती से हेयर फॉलिकल्स को हानिकारक तत्व समझकर उन पर हमला कर देता है। इसके पीछे तनाव, हार्मोनल बदलाव या अनुवांशिक कारण भी हो सकते हैं। यह स्थिति पुरुषों और महिलाओं—दोनों को प्रभावित कर सकती है।
🛡️ एलोपेसिया से बचाव और इलाज
एलोपेसिया का कोई स्थायी इलाज नहीं है, लेकिन कुछ उपचार इसके असर को कम कर सकते हैं:
स्टेरॉइड इंजेक्शन या क्रीम
कोर्टिसोन टैबलेट्स
लेजर और लाइट थेरेपी
बाल झड़ने की गति को धीमा करने के लिए ये उपाय फायदेमंद साबित हो सकते हैं।
🌿 एलोपेसिया के लिए घरेलू नुस्खे
अगर आप प्राकृतिक उपाय अपनाना चाहते हैं, तो ये घरेलू नुस्खे असरदार हो सकते हैं:
1. जड़ी-बूटी तेल मिश्रण
लोहे की कढ़ाई में नारियल या तिल का तेल गर्म करें।
इसमें मिलाएं: दरदरा मेथी, करी पत्ता पेस्ट, भांग के पत्ते, नीम, सफेद प्याज का रस, भृंगराज, एलोवेरा, कलौंजी पाउडर।
थोड़ा गाय या बकरी का दूध मिलाकर उबालें।
ठंडा होने पर छान लें और सप्ताह में 2-3 बार बालों में लगाएं।
2. प्याज और गुलर पत्तों का रस
सफेद प्याज और गुलर के पत्तों का रस बराबर मात्रा में मिलाकर स्कैल्प में लगाएं।
3. कौड़ी का नुस्खा
एक कौड़ी को रातभर नींबू के रस में भिगोएं।
सुबह बालों में लगाएं और कुछ देर बाद धो लें।
यह भी पढ़ें:
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News