बहू (सास से)- मांजी ये अभी तक नहीं आए?
कहीं किसी और लड़की के साथ तो
सास- अरे कलमुंही, तू हमेशा उल्टा क्यों सोचती है?
ऐसा भी तो हो सकता है कि किसी ट्रक के नीचे आ गया हो…..😅😜🤣🤣🤣🤣😝😝😝
********************************************************************
घर में नई नवेली दुल्हन के आने पर सास ने समझाया
देख बहु इस घर के नियम-कानून अच्छे से समझ ले
मुझे इस घर की प्रधानमंत्री, ससुर को राष्ट्रपति, पति को गृहमंत्री
और अपनी ननद को योजना मंत्री समझना
अब तू बोल तू कौनसा विभाग लेगी?
बहू बोली- मां जी मैं तो आजीवन विपक्ष में रहकर
आपकी सरकार गिराने की कोशिश करुंगी….😅😜🤣🤣🤣🤣😝😝😝
********************************************************************
महिला (पुलिस से)- मेरे पति एक हफ्ते से गायब हैं
पुलिस- उनकी कोई निशानी है?
महिला- जी ये चुन्नू छह साल का और ये मुन्नू चार साल का…..😅😜🤣🤣🤣🤣😝😝😝
********************************************************************
साली- अच्छा जीजू एक बात बताओ?
ससुराल में दामाद का इतना सम्मान क्यों होता है?
जीजा- क्योंकि वो लोग भी यह जानते हैं कि,
यही वो महान आदमी हैं जिसने हमारे घर का तूफान संभाल रखा है…..😅😜🤣🤣🤣🤣😝😝😝
********************************************************************
गर्लफ्रेंड ने अचानक ही लड़के को थप्पड़.जड़ दिया
बॉयफ्रेंड तिलमिला उठा और पूछा- मैंने क्या गलती की?
गर्लफ्रेंड- तुम कोई गलती करो, उसके लिए मैं इंतजार थोड़े ही करती रहूंगी….😅😜🤣🤣🤣🤣😝😝😝
********************************************************************
शादी एक ऐसा दिन है
जब लड़का स्टेज पर अपनी दुल्हन के साथ
बैठे हुए दूसरी लड़कियों को देखकर सोचता है
अचानक इतनी सुंदर लड़कियां कहां से आ गईं,
आज से पहले कहां मर गई थीं…..😅😜🤣🤣🤣🤣😝😝😝
********************************************************************
पिंटू- लड़कियां कभी खुद प्यार का इजहार नहीं करती हैं?
चिंटू- क्यों?
पिंटू- ताकि ब्रेकअप करते समय वो ये कह सकें
कि तुम ही मेरे पीछे पड़े थे, मैं नही…..😅😜🤣🤣🤣🤣😝😝😝
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News