भारतीय खाने का स्वाद लहसुन के बिना अधूरा लगता है। कई लोगों के लिए तो लहसुन का न होना खाने का मज़ा ही बिगाड़ देता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि जो चीज़ सेहत के लिए फायदेमंद होती है, वह अगर अधिक मात्रा में ली जाए तो नुकसान भी पहुंचा सकती है? हाँ, हम बात कर रहे हैं लहसुन की। लहसुन सेहत के लिए कई रोगों से बचाव करता है, लेकिन इसकी ज्यादा मात्रा आपकी सेहत को नुकसान भी पहुंचा सकती है। आइए जानते हैं लहसुन का ज्यादा सेवन किन लोगों के लिए खतरनाक हो सकता है और इससे कौन-कौन सी समस्याएं हो सकती हैं।
लहसुन के अधिक सेवन के नुकसान:
1. लिवर को नुकसान पहुंचा सकता है:
कच्चे लहसुन में एंटीऑक्सिडेंट की मात्रा ज्यादा होती है। लेकिन अगर आप इसे बिना कंट्रोल के ज्यादा खाएं तो लिवर में टॉक्सिन्स जमा हो सकते हैं, जिससे लिवर पर बुरा असर पड़ सकता है।
2. लूज मोशन (डायरिया) की समस्या:
खाली पेट लहसुन खाने से सल्फर यौगिक सक्रिय हो जाते हैं, जिससे पेट में जलन होती है और लूज मोशन की शिकायत हो सकती है।
3. एसिडिटी और पेट की समस्याएं:
अधिक मात्रा में लहसुन खाने से पेट फूलना, एसिडिटी जैसी तकलीफें हो सकती हैं। खासकर जिन लोगों को पहले से पाचन संबंधी दिक्कतें हैं, उन्हें लहसुन का सेवन सीमित करना चाहिए।
4. खून पतला करना:
लहसुन खून को पतला करने वाला गुण रखता है। ज्यादा खाने पर ब्लीडिंग का खतरा बढ़ सकता है। अगर आप खून पतला करने वाली दवाइयां ले रहे हैं, तो लहसुन का सेवन बहुत सावधानी से करें।
5. एलर्जी हो सकती है:
कुछ लोगों को ज्यादा लहसुन खाने से स्किन पर रैशेज, जलन और खुजली जैसी एलर्जी की समस्याएं हो सकती हैं।
किसे नहीं करना चाहिए लहसुन का अधिक सेवन?
जिनके पेट में अल्सर या गैस की समस्या हो
जिनका लिवर कमजोर हो
जो ब्लीडिंग संबंधी दवाइयां ले रहे हों
जिनकी त्वचा एलर्जी के प्रति संवेदनशील हो
यह भी पढ़ें:
एकता कपूर और नेटफ्लिक्स का धमाकेदार गठबंधन – अब कहानियां होंगी और भी खास